Char Dham Yatra 2026: कब शुरू होगी चार धाम यात्रा 2026? जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें और मंदिरों के खुलने की तारीखें

Char Dham Yatra 2026: हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं इस बार चार धाम यात्रा कब से शुरू हो रही है, साथ ही जानेंगे मंदिरों के खुलने की तारीख और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Char Dham Yatra 2026: हर साल गर्मियों की शुरुआत के साथ उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक खास रौनक देखने को मिलती है. यह समय होता है चार धाम यात्रा का, जब देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए निकलते हैं. कई लोगों के लिए यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि वर्षों से जुड़ी आस्था और सपना होता है. हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार चार धाम यात्रा कब से शुरू हो रही है, साथ ही जानेंगे मंदिरों के खुलने की तारीखें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का तरीका- 

कब शुरू होगी चार धाम यात्रा 2026?

चार धाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. इस दिन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा. साथ ही इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 

मंदिरों के खुलने की तारीखें
  • यमुनोत्री धाम-19 अप्रैल 2026
  • गंगोत्री धाम- 19 अप्रैल 2026
  • केदारनाथ धाम- 22 अप्रैल 2026
  • बद्रीनाथ धाम- 23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए- 

  • उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट uttarakhandtourism.gov.in पर जाएं.
  • अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बनाएं.
  • OTP से वेरिफिकेशन करें.
  • लॉगिन करके 'Create/Manage Tour' पर क्लिक करें.
  • यात्रा की तारीख और धाम चुनें.
  • सभी यात्रियों की जानकारी भरें और फोटो अपलोड करें.
  • इसके बाद उपलब्ध स्लॉट के अनुसार तारीख चुनें और फॉर्म सबमिट कर दें.

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको QR कोड वाला यात्रा पास मिलेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके साथ रखना जरूरी है.

यात्रा से पहले जरूरी बातें
  • हमेशा आधार कार्ड और यात्रा पास साथ रखें.
  • पहाड़ों में जाने से पहले हेल्थ चेकअप जरूर कराएं.
  • मौसम बदलने के कारण गर्म कपड़े और रेनकोट साथ रखें.

ऐसे में अगर आप 2026 में चार धाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लें और तैयारी पूरी रखें. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assembly Elections: 5 राज्यों की सीटों का गणित | Assam | Kerala | Puducherry | Bengal | Tamil Nadu
Topics mentioned in this article