Badrinath Temple: कल इतने बजे खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन, फ्लाइट, ट्रेन और रोड से बद्रीनाथ कैसे पहुंचें

Badrinath Temple: बता दें कि केदारनाथ धाम की तरह ही बद्रीनाथ धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Badrinath Dham: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आखिरी और सबसे खास पड़ाव बद्रीनाथ मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा है. चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से होती है, जिसके बाद गंगोत्री और फिर केदारनाथ आता है. इसका समापन बद्रीनाथ में होता है. इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया था. वहीं, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल को खुल गए हैं. अब, कल यानी 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलने जा रहे हैं.

बद्रीनाथ धाम पहाड़ों में लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और अलकनंदा नदी के किनारे बसा हुआ है. 

बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

बता दें कि केदारनाथ धाम की तरह ही बद्रीनाथ धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

ऑफलाइन तरीका

आप हरिद्वार, ऋषिकेश या सोनप्रयाग जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड या कोई भी पहचान पत्र जरूरी होगा.

Advertisement
ऑनलाइन तरीका
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in खोलें.
  • इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण किया जा सकता है.
बद्रीनाथ कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से

अगर आप फ्लाइट से बद्रीनाथ धाम जाना चाहते हैं, तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है. वहां से टैक्सी लेकर बद्रीनाथ जाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट

Advertisement
ट्रेन से

ट्रेन से जाने के लिए सबसे पास ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है. यहां से बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती है.

सड़क से

वहीं, अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से बस पकड़कर हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचें. वहां से बद्रीनाथ के लिए सीधी बस और टैक्सी मिल जाती है.

Featured Video Of The Day
ड्राइवर की पलक झपकी और फ्लाईओवर ब्रिज पर जा लटका ट्रक
Topics mentioned in this article