Dash Cam Importance: डैशबोर्ड कैमरा, जिसे आमतौर पर डैशकैम कहा जाता है, एक छोटी कैमरा डिवाइस होती है जो कार के डैशबोर्ड या फिर फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन पर लगाई जाती है. यह कैमरा सड़क पर चलने के दौरान लगातार वीडियो रिकॉर्ड करता है और यह वीडियो जरूरत पड़ने पर बाद में देखा जा सकता है. विदेशों में अधिकांश कारों में डैशकैम जरूर होता है, लेकिन हमारे देश में अभी भी यह उतना लोकप्रिय नहीं है. इसका कारण है कि बहुत से भारतीय कार खरीदार इसकी जरूरत को नहीं समझते और अच्छे डैशकैम की कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है. हालांकि, अब लोगों की सोच बदल रही है, क्योंकि डैशकैम कई तरह के फायदे देता है.
यह भी पढ़ें:- Traffic Challan Pay Process: घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
डैशकैम क्या होता है?
डैशबोर्ड कैमरा, जिसे आमतौर पर डैशकैम कहा जाता है, एक छोटी कैमरा डिवाइस होती है जो कार के डैशबोर्ड या फिर फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन पर लगाई जाती है. यह कैमरा सड़क पर चलने के दौरान लगातार वीडियो रिकॉर्ड करता है और यह वीडियो जरूरत पड़ने पर बाद में देखा जा सकता है.
इंश्योरेंस क्लेम में मदद
डैशकैम दुर्घटना या किसी विवाद के समय असली वीडियो सबूत देता है, जिससे आपकी इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है.
गलत आरोपों से बचाव
भारत में रोड रेज यानी सड़क पर गुस्सा और झगड़े काफी आम हैं. कई बार कोई कार ड्राइवर या बाइक सवार आप पर गलत तरीके से आरोप लगा देता है कि आपने नियम तोड़े या उसे नुकसान पहुंचाया. ऐसी स्थितियों में डैशकैम का वीडियो यह साबित कर सकता है कि गलती आपकी नहीं थी. इससे पुलिस और इंश्योरेंस कंपनी के सामने आपका पक्ष मजबूत हो जाता है.
कभी-कभार ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी ध्यान न देने के कारण आपको गलत तरीके से सिग्नल तोड़ने, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा से आने जैसे आरोप लगा सकता है. अगर आपने ऐसा कुछ नहीं किया, तो आप डैशकैम की रिकॉर्डिंग दिखाकर भारी जुर्माना भरने से बच सकते हैं.
कार चोरी पकड़ने में मददडैशकैम कार चोरी जैसी घटनाओं में भी बहुत उपयोगी होता है. अगर कोई चोर आपकी कार के दरवाजे तोड़ने की कोशिश करे, कार के आसपास घूमता रहे, नंबर प्लेट बदलने की कोशिश करे या आपकी खड़ी गाड़ी को नुकसान पहुंचाए तो डैशकैम सब कुछ रिकॉर्ड कर लेता है. यह रिकॉर्डिंग पुलिस को अपराधी पकड़ने में मदद करती है.














