UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. यहां एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन की विदाई के समय एक आवारा कुत्ता अचानक बैंक्वेट हॉल में घुस आया. बीते सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक लावारिस कुत्ता बैंक्वेट हॉल में घुस आया और देखते ही देखते एक के बाद एक लोगों को काटने लगा. मौके पर मौजूद बाराती और घराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वहां चीख-पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ते के काटने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इससे अलग कई लोग गिरकर भी चोटिल हुए. घटना के बाद कुत्ता बाहर निकलकर सड़क और गांव की ओर भाग गया, जहां उसने कुछ और लोगों और पशुओं पर भी हमला किया. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी को एंटी-रेबीज टीके लगाए गए. डॉक्टरों के अनुसार, एक ही दिन में 100 से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें ज्यादातर इसी घटना से जुड़े थे. इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है.
गौरतलब है कि जब कुत्ते भूखे, बीमार या डरे हुए होते हैं, तो उनका व्यवहार आक्रामक हो सकता है. अगर किसी कुत्ते को रेबीज हो जाए, तो वह और ज्यादा खतरनाक बन जाता है. ऐसे में आवारा कुत्तों को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
दिल्ली में आवारा कुत्तों की शिकायत कैसे करें?
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके गली-मोहल्ले में आवारा कुत्ते हैं, तो समय रहते शिकायत करना जरूरी है. इसके लिए आप-
- दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के हेल्पलाइन नंबर 155305 पर कॉल कर सकते हैं.
- MCD 311 App का इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने फोन में ये ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद कुत्तों की फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज करें.
- NDMC क्षेत्रों के लिए, 011-23348300/23348301 पर संपर्क करें.
- इससे अलग आप पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 या 6005185660 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
आमतौर पर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाती है.
उत्तर प्रदेश में कहां करें शिकायत?वहीं, उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या के लिए आप अपने क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा-
- नगर निगम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें.
- जिला प्रशासन या पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें.
- स्थानीय पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं.
गंभीर मामलों में तुरंत प्रशासन को जानकारी देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आज लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत, Passport से जुड़े क्या-क्या काम करा सकते हैं आप, जान लें जरूरी बातें
- सबसे पहले घाव को तुरंत साबुन और पानी से 10–15 मिनट तक धोएं.
- नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं.
- इसके बाद डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा इलाज करवाएं.














