भारतगैस का कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए अब देना होगा DAC नंबर, जान लें जरूरी बात

भारतगैस ने कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी लेने के लिए अब Delivery Authentication Code (DAC) व्यवस्था शुरू कर दी है. इससे डिलीवरी सिस्टम पहले से ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कमर्शियल सिलेंडर के लिए DAC जरूरी
File Photo

Bharatgas DAC Number: बीते दिनों में देश के कुछ हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आईं. कुछ लोगों को सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, तो कुछ लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुआ. हालांकि सरकार का कहना है कि देश में अभी गैस की किसी तरह की कमी नहीं है. साथ ही वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है. इसके अलावा डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है, जिसमें Delivery Authentication Code (DAC) जैसी व्यवस्था शामिल है. इसी के चलते अब गैस भारतगैस (BharatGas) ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए DAC सुविधा शुरू की है. 

कमर्शियल सिलेंडर के लिए DAC नंबर जरूरी

भारतगैस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से DAC सुविधा के बारे में जानकारी दी है. X पोस्ट में बताया गया है कि भारतगैस ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए DAC (Delivery Authentication Code) सुविधा शुरू की है. साथ ही एजेंसी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे सिलेंडर प्राप्त करने के बाद ही DAC साझा करें. सफल डिलीवरी के बाद डिजिटल कैश मेमो प्राप्त होगा. DAC व्यवस्था का उद्देश्य डिलिवरी सिस्टम को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है.

LPG के लिए DAC नंबर कैसे हासिल करें?

स्टेप 1: IVRS कॉल, SMS, गैस एजेंसी की ऐप से गैस सिलेंडर बुक करें.
स्टेप 2: बुकिंग कंफर्म होने के बाद DAC नंबर जेनरेट हो जाएगा और SMS, व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिए भेज दिया जाएगा.
स्टेप 3: DAC नंबर को डिलीवरी एजेंट को शेयर करें.
स्टेप 4: डिलीवरी एजेंट को DAC बताते ही वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपको सिलेंडर दे दिया जाएगा.

Advertisement

DAC नंबर न आए तो क्या करें?

अगर गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद आपके पास DAC नंबर नहीं आता है तो घबराएं नहीं. आप सबसे पहले SMS, WhatsApp और ईमेल का इंबॉक्स अच्छे से चेक करें. इसके बाद इंबॉक्स को क्लियर करें अगर पूरा भर गया है तो. इसके बाद भी अगर आपको DAC नंबर नहीं मिलता है तो तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर को संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: आपका एक आइडिया दिला सकता है 5000 रुपये का इनाम, ESIC ने शुरू किया खास अभियान, जान लें काम की बात

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Mamata Banerjee की पार्टी में मचा हाहाकार! 50 विधायक छोड़ेंगे TMC?
Topics mentioned in this article