Bharat Bandh on February 12: भारत बंद में आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? यहां है पूरी जानकारी

Bharat Bandh on February 12: आइए जानते हैं कि भारत बंद का असर आज कहां-कहां दिखेगा. आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत बंद में आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

Bharat Bandh on February 12: आज यानी 12 फरवरी 2026 को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है. यह बंद 14 बड़े राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर बुलाया है. इनके साथ कृषि, ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र के मजदूर, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारी भी शामिल हैं. यूनियनों का कहना है कि इस बार करीब 30 करोड़ मजदूर हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत बंद का असर कहां-कहां दिखेगा. आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद-

AI Summit: दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा, कहां रहेगा ट्रैफिक का असर? आम लोगों को पता होनी चाहिए ये बातें

क्यों है आज भारत बंद?

दरअसल, ट्रेड यूनियनों ने सरकार की कुछ नीतियों के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है. उनकी मांग है कि- 

  • चारों नए श्रम कानून (Labour Codes) वापस लिए जाएं.
  • मनरेगा (MGNREGS) योजना को पहले की तरह बहाल किया जाए.
  • सिविल सेवा से जुड़ी नीतियों में बदलाव रोका जाए.
  • पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए और 
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को भी वापस लिया जाए.

किसान संगठनों ने भी कुछ व्यापार समझौतों को लेकर चिंता जताई है, जिससे किसानों पर असर पड़ सकता है.

किन राज्यों में ज्यादा असर?

बताया जा रहा है कि यह बंद लगभग 600 जिलों में असर डाल सकता है. ओडिशा और असम में पूरी तरह बंद रहने की संभावना है. इसके अलावा केरल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी असर देखने को मिल सकता है.

क्या रहेगा बंद?
  • भारत बंद के दौरान आज कई जगह सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो सकता है.
  • राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं बंद हो सकती हैं.
  • बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद रह सकती हैं.
  • सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि बैंक कर्मचारी संगठन भी हड़ताल में शामिल हैं.
क्या रहेगा खुला?
  • अस्पताल और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी.
  • एयरपोर्ट और हवाई सेवाएं चालू रहेंगी. 
  • मेडिकल स्टोर और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रहेंगी. 
  • इसके अलावा निजी दफ्तर और एटीएम सेवाएं भी पूरी तरह खुले रहेंगे.

हालांकि, ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं तय समय पर चलेंगी, लेकिन स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है.

स्कूल और कॉलेज

देशभर में स्कूल और कॉलेज के लिए कोई राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है. लेकिन कुछ राज्यों में स्थानीय हालात को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद रह सकते हैं. अभिभावकों को अपने स्कूल से जानकारी लेनी चाहिए.

ऐसे में आज बाहर निकलने से पहले स्थानीय खबरों पर नजर जरूर रखें.

Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: Pakistan में 'योगी मॉडल' ट्रेंडिंग टॉपिक! इस बार योगी के बजट में क्या है? | CM Yogi
Topics mentioned in this article