April 1 Financial Rule Change: कल यानी 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है. हर साल अप्रैल की शुरुआत के साथ कुछ नए नियम लागू होते हैं. इस बार भी नए फाइनेंशियल ईयर के साथ कई बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर आपकी सैलरी, टैक्स, यात्रा और बैंकिंग पर सीधा पड़ेगा. तो चलिए इन सभी बदलावों के बारे में एक-एक करके डिटेल से जानते हैं.
यह भी पढ़ें- RBI की बड़ी तैयारी: अब मोबाइल सिम की तरह बैंक अकाउंट भी होंगे पोर्टेबल, यूनिवर्सल हो जाएगा अकाउंट नंबर
1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे ये नियम
नंबर 1- इनकम टैक्स में बड़ा बदलावइस साल से नया इनकम टैक्स कानून लागू होगा, जो पुराने सिस्टम की जगह लेगा. अब टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है. पहले 'फाइनेंशियल ईयर' और 'असेसमेंट ईयर' अलग-अलग होते थे, लेकिन अब केवल एक 'टैक्स ईयर' रहेगा. इसके साथ ही 1 अप्रैल से ITR-3 और ITR-4 भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है.
नंबर 2- टेक होम सैलरी हो सकती है कमअगर नए लेबर कोड लागू होते हैं, तो आपकी सैलरी स्ट्रक्चर बदल जाएगी. अब कंपनियों को आपकी कुल सैलरी का आधा हिस्सा बेसिक पे रखना होगा. इससे PF में ज्यादा पैसा जाएगा, लेकिन हर महीने हाथ में मिलने वाली सैलरी थोड़ी कम हो सकती है. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी की रकम भी बढ़ेगी. यानी नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के समय आपको ज्यादा पैसा मिल सकता है.
नंबर 4- FASTag महंगा होगानेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई (National Highways Authority of India) ने FASTag के सालाना पास की कीमत बढ़ा दी है. अब यह 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये का हो जाएगा. यह वार्षिक पास गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए है और इसका इस्तेमाल करीब 1,150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है.
Indian Railways ने टिकट रद्द करने के नियम अपडेट किए हैं. इसके तहत अब रिफंड पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने टिकट कितनी जल्दी कैंसिल किया है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा. अगर आप 8 घंटे से कम समय में टिकट रद्द करते हैं, तो आपको कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा.
रिफंड इस तरह मिलेगा-72 घंटे पहले: लगभग पूरा पैसा वापस (थोड़ा चार्ज कटेगा)
24 से 72 घंटे पहले: 25% किराया कटेगा
8 से 24 घंटे पहले: 50% किराया कटेगा
वहीं, एक अच्छी बात यह है कि ई-टिकट कैंसिल करने पर पैसा अपने आप अकाउंट में आ जाएगा, आपको अलग से कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल पाएंगे. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बड़े शहरों में रहते हैं, जहां कई रेलवे स्टेशन होते हैं.
नंबर 6- पैन कार्ड के नए नियमअब पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड काफी नहीं होगा. अभी तक लोग सिर्फ आधार कार्ड के जरिए PAN कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे. लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी. 1 अप्रैल से आवेदन करते समय आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे.
Reserve Bank of India के नए नियम के अनुसार, अब बैंकों को हर हफ्ते लोन से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी. इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी अपडेट होगा.
नंबर 8- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स नियमअगर आपने गोल्ड बॉन्ड शेयर बाजार से खरीदे हैं, तो अब उस पर 12.5% टैक्स लगेगा. हालांकि, RBI से सीधे खरीदे गए बॉन्ड को मैच्योरिटी तक रखने पर टैक्स छूट मिलती रहेगी.
अब ATM से सीमित फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, उसके बाद चार्ज देना होगा. जैसे- HDFC बैंक के एटीएम से पांच फ्री ट्रांजैक्शन के बाद UPI कैश विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये शुल्क लिया जाएगा.
नंबर 10- डिजिटल पेमेंट में बदलावइन सब से अलग अब डिजिटल पेमेंट में सुरक्षा बढ़ेगी और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. पहले कई बार सिर्फ OTP डालकर पेमेंट पूरा हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब हर ट्रांजैक्शन के लिए दो तरह की पहचान जरूरी होगी. जैसे- OTP के साथ PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना पड़ेगा. यानी अब पेमेंट में एक एक्स्ट्रा सुरक्षा लेयर जुड़ जाएगी.
यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. इसलिए इन नियमों को पहले से समझ लेना जरूरी है, ताकि आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकें.














