iPhone 17 Pro Max खरीदने का सुनहरा मौका, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, तुरंत जान लें बेस्ट डील

अगर आप Apple का आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. बैंक ऑफर्स और बाकी डिस्काउंट्स के साथ इस फोन पर करीब 12,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत घटकर लगभग 1,37,000 रुपये रह जाती है. आइए जानते हैं पूरी डील क्या है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आईफोन 17 प्रो मैक्स पर ऑफर

Apple iPhone 17 Pro Max Discount: अगर आप Apple का आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, Vijay Sales पर इस समय iPhone 17 Pro Max भारत में अपनी सबसे कम कीमतों में से एक पर मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और बाकी डिस्काउंट्स के साथ इस फोन पर करीब 12,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत घटकर लगभग 1,37,000 रुपये रह जाती है. ऐसे में यह iPhone खरीदने का अच्छा मौका माना जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं, पूरी डील क्या है...

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल के कारण पैदा हुए LPG संकट से अछूता बिहार का एक गांव

क्या है बेस्ट डील?

iPhone 17 Pro Max को भारत में 1,49,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया गया था. लेकिन विजय सेल्स पर अब यह 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 1,47,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक समेत अलग‑अलग बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत और कम कर सकते हैं. कार्ड और बाकी सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद इस फोन को आसानी से 1,37,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है. 

iPhone 17 प्रो मैक्स के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 Pro Max में एप्पल ने A19 Pro चिप दिया है, जिसमें 6‑कोर CPU और 6‑कोर GPU मिलता है. साथ ही इसमें हार्डवेयर‑एक्सीलेरेटेड रे ट्रेसिंग और 16‑कोर Neural Engine भी है, जिससे गेमिंग, AI से जुड़े काम और मल्टीटास्किंग बहुत ज्यादा आसान और स्मूथ हो जाती है. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन कैमरा सेंसर‑शिफ्ट OIS के साथ, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा‑वाइड कैमरा और 4x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं, फ्रंट में 18MP का Center Stage कैमरा है, जो शानदार ग्रुप सेल्फी, ऑटो फ्रेमिंग और एक साथ फ्रंट‑रियर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. फोन में 4,832 mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 

Featured Video Of The Day
मुंबई-दिल्ली पर मार देंगे मिसाइल, ईरान-इजरायल जंग के बीच पाकिस्तान ने क्यों दी धमकी
Topics mentioned in this article