Airtel, Jio और Vi के किन रिचार्ज प्लान्स में मिलता है Netflix, Hotstar और Prime बिल्कुल मुफ्त? जानिए यहां

Airtel, Jio और Vi के पास कुछ ऐसे खास रिचार्ज प्लान्स हैं जिसमें Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बिल्कुल 'मुफ्त' मिलता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिचार्ज प्लान
File Photo

Recharge Plans: आज के समय में केवल डेटा और कॉलिंग ही काफी नहीं है, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स की पहली पसंद बन गया है. अगर आप भी मूवीज और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो Airtel, Jio और Vi के पास कुछ ऐसे खास रिचार्ज प्लान्स हैं जो आपकी जेब का बोझ कम कर सकते हैं. इन प्लान्स के साथ आपको Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बिल्कुल 'मुफ्त' मिलता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में...

यह भी पढ़ें: गर्मियों में पहली बार AC स्विच ऑन करने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें और खर्चा

Airtel के रिचार्ज प्लान

Airtel अपने मिड-रेंज और प्रीमियम रिचार्ज प्लानों में फ्री में OTT सब्सक्रिप्शन यूजर्स को देता है. इसके कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लानों में Netflix, Disney+ Hotstar, Zee5 और Airtel Xstream Play जैसी OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल होता है. ₹279, ₹598 और ₹1,729 जैसे प्लान्स में अंतर सिर्फ उनकी वैलिडिटी और डेटा लिमिट में होता है. इसके अलावा Airtel के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी OTT सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

Jio के रिचार्ज प्लान

Reliance Jio एक ही रिचार्ज में कई तरह के OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देने पर ज्यादा जोर देता है. इसके प्लानों में Amazon Prime Video, Hotstar, SonyLIV, Zee5, Discovery+ और JioCinema जैसे OTT प्लेटफॉर्म शामिल होते हैं. इसके अलावा कुछ प्लानों में Netflix भी दिया जाता है. Jio के रिचार्ज प्लान लगभग ₹398 से शुरू होकर ₹3,000 से ज्यादा वाले सालभर के प्लानों तक उपलब्ध हैं.

Vi OTT के रिचार्ज प्लान

Vi यानी Vodafone Idea लंबी वैलिडिटी वाले प्लानों पर ज्यादा ध्यान देता है. VI में ऐसे रिचार्ज प्लान मिलते हैं जिनमें लंबे समय तक मिलने वाले फायदे शामिल होते हैं. Vi के कई प्लानों में Netflix का एक्सेस मिलता है, साथ ही Vi Movies & TV ऐप के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट एक ही जगह देखने की सुविधा भी मिलती है. ₹1,198 और ₹1,599 जैसे प्लानों में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा भी मिलता है. इन प्लान के जरिए यूजर देर रात तक बिना रोज के डेटा लिमिट खर्च किए आराम से फिल्में या वेब सीरीज स्ट्रीम कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
RSS Chief Mohan Bhagwat के '3 बच्चों' वाले बयान पर सियासी बवाल! Opposition ने साधा निशाना | UP News
Topics mentioned in this article