Airtel, Jio और BSNL में 90 दिनों के लिए कौन देता है सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान? जानिए यहां

Recharge Plan of 90 Days Validity: आज हम आपको Airtel, Jio और BSNL 90 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स देते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिचार्ज प्लान
File Photo

90 Days Validity Recharge Plan: आज के दौर में हर महीने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में जो लोग दो या उससे ज्यादा नंबर का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए महीने का खर्च काफी बढ़ जाता है. दरअसल, कई लोग अपने मोबाइल में दूसरा SIM सिर्फ OTP, बैंकिंग या अन्य कामों के लिए रखते हैं. इसके लिए उन्हें नंबर को केवल एक्टिव रखना ही बेहद जरूरी हो जाता है. इसी स्थिति में कम पैसों में ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको Airtel, Jio और BSNL 90 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स देते हैं...

यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के कर्ज के जाल से कैसे निकलें? बार-बार बढ़ जाता है बिल, तो समझ लें आसान और असरदार रास्ता

Jio रिचार्ज प्लान

90 दिनों के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान Jio ऑफर करता है, जिसकी कीमत मात्र 195 रुपये है. इसमें कंपनी फुल पीरियड के लिए 15 जीबी डाटा और Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन देती है. हालांकि, इसमें वॉइस कॉलिंग बेनिफिट्स यूजर्स को नहीं मिलते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जो सिम का इस्तेमाल केवल Wifi डोंगल और इंटरनेट प्लान के लिए करते हैं. 

Airtel रिचार्ज प्लान

अगर आपके पास एयरटेल की सिम है तो, आप Airtel का 548 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कर सकते हैं. इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की होती है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स, कुल 7GB डेटा और पूरी वैलिडिटी पीरियड में 900 SMS मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी देती है. साथ ही इसमें एयरटेल स्पैम अलर्ट फीचर भी मिलता है. इस प्लान की कीमत बाकी कंपनियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन कंपनी इसमें अतिरिक्त डिजिटल फीचर्स और प्रीमियम सर्विस भी देती है, जिसकी वजह से यह कई यूजर्स के लिए बेहतर वैल्यू वाला ऑप्शन बन जाता है.

BSNL रिचार्ज प्लान

BSNL का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, हर दिन 100 SMS और कुल 5GB डेटा मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग बेनिफिट्स की जरूरत होती है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, अराश-2 सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article