कपल के लिए बेस्ट है यह Airtel का यह रिचार्ज प्लान, जानिए कितने रुपए में मिलते हैं कितने बेनिफिट्स

Airtel Plan: अगर आप और आपके पार्टनर दोनों एयरटेल सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे खास पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कपल्स के लिए एक दम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एयरटेल रिचार्ज प्लान
File Photo

Airtel Infinity Family Plan: अगर आप और आपके पार्टनर दोनों एयरटेल सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे खास पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कपल्स के लिए एक दम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि कम कीमत में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इसके साथ ही एक ही बिल में दोनों नंबरों को मैनेज करने का फीचर भी मिलती है. अगर आप बजट में रहते हुए ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए सही साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत, डेटा बेनिफिट्स और मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में...

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट कैसे बनवाएं? Passport बनवाने के लिए कहां करना पड़ता है अप्लाई, ये रहा पूरा प्रोसेस

    ₹699 का इनफिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान (Airtel Infinity Family Plan)

    एयरटेल ने 699 रुपये के इनफिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक ही अकाउंट में 2 सिम कार्ड मिलते हैं. आप इसमें परिवार के 2 मेंबर्स को जोड़ सकते हैं. इसका मतलब है, कि अब आपको हर किसी के लिए अलग-अलग बिलों का हिसाब रखने की जरूरत नहीं है. कपल्स के अलावा यह प्लान उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें पर्सनल नंबर के साथ-साथ ऑफिस नंबर की भी जरूरत होती है. 

    क्या है बेनिफिट्स? (Airtel Infinity Family Plan Benefits)

    इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं. डाटा की बात करें तो इसमें कुल 105GB डाटा हर महीने मिलता है, जिसमें 75GB मेन सिम के लिए और 30GB सेकेंडरी सिम के लिए होता है. इतना डाटा वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क‑फ्रॉम‑होम या ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए पूरी तरह पर्याप्त है. 

    प्लान में कौन से सब्सक्रिप्शन मिलते हैं?

    • Airtel Xstream Play प्रीमियम
    • एक साल के लिए Adobe Express Premium
    • 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन
    • पूरे एक साल के लिए JioHotstar मोबाइल प्लान
    • रिचार्ज करने पर 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google One 
    Featured Video Of The Day
    T20 World Cup 2026: IND vs PAK नहीं होगा, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा Pakistan | Cricket BREAKING
    Topics mentioned in this article