AI Summit: दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा, कहां रहेगा ट्रैफिक का असर? आम लोगों को पता होनी चाहिए ये बातें

AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली वालों के लिए इस दौरान क्या बदलेगा और क्या सामान्य रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Summit के दौरान दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा?

AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होने जा रहा है. AI इम्पैक्ट समिट 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया की बड़ी वैश्विक बैठकों में से एक है. यह 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जैसे कई विश्व नेता शामिल होंगे. साथ ही सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, जेन्सेन हुआंग, बिल गेट्स और कई बड़े टेक कंपनियों के CEO भी इसमें हिस्सा लेंगे. 30 से अधिक देशों के करीब 10,000 विदेशी प्रतिनिधि और कुल मिलाकर 1.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन इस समिट के लिए हो चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली वालों के लिए इस दौरान क्या बदलेगा और क्या सामान्य रहेगा.

AI की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज मिलेंगे बस यहां, 18 फरवरी को दिनभर.

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार G20 जैसी सख्त पाबंदियां नहीं होंगी.

  • स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
  • बाजारों में भी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं होगी.
  • बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, इसलिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास खास व्यवस्था की है ताकि छात्रों को दिक्कत न हो.
सुरक्षा और ट्रैफिक का प्लान

समिट के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए-

  • 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
  • करीब 5,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालेंगे.
  • पूरे इलाके को 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है.
  • भारत मंडपम के आसपास खास निगरानी रहेगी.
कहां रहेगा ट्रेफिक?

विदेशी मेहमान जिन होटलों में ठहरेंगे, जैसे- ताज, आईटीसी मौर्य, ओबेरॉय, ली मेरिडियन आदि, उनके आसपास और एयरपोर्ट रूट पर VVIP मूवमेंट रहेगा. सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति मार्ग, पृथ्वीराज रोड और इंडिया गेट सर्कल पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक धीमा हो सकता है. हालांकि, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर रियल-टाइम अपडेट देगी.

Aadhaar में Date of Birth कैसे बदली जा सकती है? जानिए नए नियम, जरूरी दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

एंट्री और अन्य व्यवस्थाएं

भारत मंडपम में एंट्री सिर्फ QR कोड पास से होगी. एक अलग 'AI Impact Summit Cell' बनाया गया है जो सुरक्षा और समन्वय देखेगा. VVIP रूट पर एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी. दिव्यांग लोगों के लिए भी खास सुविधाएं रहेंगी.

आम लोग पहले ही जान लें ये बातें
  • अगर आप सेंट्रल दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें.
  • परीक्षा देने वाले छात्र समय से पहले घर से निकलें.
  • इस पूरे समय में मेट्रो का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. 

कुल मिलाकर, AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान दिल्ली में रौनक तो बढ़ेगी, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी को ज्यादा प्रभावित नहीं करने की कोशिश की गई है. 


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | धमाकों के बीच ईरान-US में क्यों कांपी धरती? भूकंप का मतलब परमाणु टेस्ट तो नहीं?
Topics mentioned in this article