AI Summit 2026: AI के साथ खेलें क्रिकेट, वीडियो बनाकर बताएगा कौन सा शॉट है सही और कौन सा गलत, जानिए कैसे करता है काम

AI Summit 2026 में AI क्रिकेट काफी ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल, अब आप भारत मंडपम में गूगल के पवेलियन में AI की मदद से क्रिकेट खेल सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI के साथ खेलें क्रिकेट

AI Summit 2026: दिल्ली में AI के महाकुंभ AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है. इसका आयोजन राजधानी के भारत मंडपम में हो रहा है और यह 20 फरवरी तक चलेगा. आपको बता दें, कि समिट में करीब 65 देश शामिल हो रहे हैं और 600 से ज्‍यादा स्‍टार्टअप्‍स की मौजूदगी है. इसी बीच AI क्रिकेट काफी ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल, अब आप भारत मंडपम में गूगल के पवेलियन में AI की मदद से क्रिकेट खेल सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

यह भी पढ़ें: Zepto ने AI Impact Summit 2026 में लगाया डार्क स्टोर, ताजे फलों से लेकर स्टेशनरी तक मिलेगा सारा सामान, जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

AI बताएगा कौन सा शॉट अच्छा और कौन से में सुधार की जरूरत

भारत मंडपम में चल रहे AI Summit में गूगल के पवेलियन की सबसे खास अट्रैक्शन एक ऐसा सेटअप है, जहां लोग AI की मदद से क्रिकेट खेल सकते हैं. यहां AI खुद गेंद फेंकता है और जैसे ही आप शॉट खेलते हैं, यह तुरंत बताता है कि आपका स्ट्रोक कितना अच्छा है, उसमें क्या कमी है और आप कैसे सुधार कर सकते हैं. पहले खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर करने के लिए कोच खोजते थे, लेकिन अब AI ही आपका पर्सनल क्रिकेट कोच बन गया है. गूगल ने एक AI‑बेस्ड ऐप और सिस्टम तैयार किया है, जो क्रिकेट की बारीकियों को समझते हुए आपकी बल्लेबाजी की टेक्निक का विश्लेषण करता है और तुरंत फीडबैक देता है.


AI करता है बॉलिंग

गूगल ने अपने पवेलियन में एक छोटी‑सी क्रिकेट पिच भी तैयार की है, जहां पूरा खेल AI की मदद से चलता है. सबसे पहले सिस्टम में आपका बेसिक डेटा फीड किया जाता है, ताकि AI आपकी बैटिंग स्टाइल को समझ सके. इसके बाद AI आपको बैटिंग के लिए बुलाता है. जैसे ही आप क्रीज पर आते हैं, AI‑आधारित बॉलिंग सिस्टम गेंद फेंकना शुरू कर देता है. आप जो भी शॉट खेलते हैं, उसे कैमरों और सेंसर की मदद से रिकॉर्ड किया जाता है, और फिर AI आपकी शॉट की टेक्निक, टाइमिंग और सुधार की संभावनाओं का तुरंत एनालिसिस करता है

कैसे काम करता है पूरा सिस्टम?

गूगल के अधिकारियों के अनुसार, AI क्रिकेट सेटअप में सबसे पहले आपके सामने एक पिच होती है, जहां आपको बैटिंग करनी होती है. आपके सामने लगाया गया कैमरा आपकी बैटिंग स्टाइल, शॉट चुनने का तरीका और हर मूवमेंट को रिकॉर्ड करता है. AI यह भी बताता है कि आपने जो शॉट चुना वह सही था या नहीं. आपकी हर एक्टिविटी फुटवर्क, टाइमिंग, बैट स्विंग को हर फ्रेम में कैप्चर किया जाता है. इन्हीं फ्रेम्स के आधार पर AI एक रिपोर्ट तैयार करता है, जिसमें बताया जाता है कि आपकी टेक्निक कैसी है और आप क्रिकेट कैसे बेहतर खेल सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Rajpal Yadav Bail News: कैसे मिली राजपाल यादव को जमानत? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article