PM Kisan Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi)की किस्त आ चुकी है, पर कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं. जाहिर है कि ऐसे में किसान भाई के लिए चिंता होना लाजिमी है. दरअसल उत्तर प्रदेश के करीब 16.98 लाख किसान परिवारों की पीएम किसान (PM Kisan) किस्तें रोक दी गई हैं. सरकार ने डेटा में गड़बड़ी और अधूरी सूचनाओं को इसकी मुख्य वजह बताई है. अगर आप भी उसमें से एक हैं तो आपके पास 30 अप्रैल, 2026 तक पोर्टल पर अपना फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) और 'अपडेट मिसिंग इंफॉर्मेशन' को पूरा करने का समय है. अगर कोई किसान यह प्रोसेस पूरा नहीं करता है तो उसका नाम योजना से हमेशा के लिए काट दिया जाएगा.
किसान भाई किस्त रूकने की यह है बड़ी वजह
सरकारी आंकड़ों की माने तो ये तीन कारण हैं-
विरासत संबंधी जानकारी अधूरी: 11,42,268 किसान परिवारों ने पंजीकरण के समय भूमि के पहले धारक का सही विवरण दर्ज नहीं कराया है.
किसान उठा रहे हैं दोहरा लाभ: करीब 2,73,154 किसान परिवार एक ही भूमि पर पहले और वर्तमान दोनों भू-स्वामियों के नाम पर फायदा ले रहे हैं.
भूमि प्राप्ति का स्रोत: 2,83,517 लाभार्थियों किसानों को 1 फरवरी, 2019 के बाद भूमि विरासत के अलावा अन्य स्रोतों से प्राप्त हुई है, जिसकी जानकारी अपडेट नहीं है.
किसान रुकी हुई किस्तें वापस पाने के लिए यह जरूरी कदम उठाएं
- जिन किसानों की किस्त नहीं आई है. उन्हें आपको अपना फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा. इसके लिए किसान पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- 'अपडेट मिसिंग इन्फॉर्मेशन' (Update Missing Information) वाले विकल्प को चुन लें. वहां मांगे गए सभी जरूरी सूचनाएं और दस्तावेज अपलोड कर दें.
- किसान भाई चाहे तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी कर सकते हैं.
क्या घर बैठे भी अपडेट किया जा सकता है ?
हां, बिल्कुल. आप यह काम खुद पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं. PM Kisan Portal पर जाएं. Farmer Login करें. 'Edit Aadhaar Details' या 'Update Info' सेक्शन खोलें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. लेकिन अगर तकनीकी दिक्कत आए तो CSC सेंटर बेहतर विकल्प है.
अंतिम तारीख से पहले कर लें काम
सरकार ने इसके लिए 30 अप्रैल, 2026 की समय सीमा तय की है. अगर आप इस तारीख तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं करते हैं, तो पोर्टल से आपका नाम हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा और भविष्य में आप इस योजना के पात्र नहीं रहेंगे और आप इसका लाभ उठा सकेंगे.
अगर दे रहे हैं गलत जानकारी तो क्या होगा?
किसान भाई सूचनाओं को बहुत ध्यान से दस्तावेजों के साथ अपलोड करें. अगर जानकारी गलत पाई गई या दस्तावेज स्पष्ट नहीं हुए, तो वेरिफिकेशन ऑफिसर उसे अस्वीकृत कर देगा. इसके बाद आपको सही करने का दोबारा मौका नहीं मिलेगा.
सहायता के लिए यहां संपर्क करें?
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो आप अपने क्षेत्रीय कृषि विभाग के कर्मियों या जनपद के उप-कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर अपनी परेशानी का हल निकाल सकतेहैं.
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना2018 में शुरू हुई थी, ताकि किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में सरकार मदद कर सके. इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये पैसे हर 4 महीने में एक बार यानी 3 किस्तों में किसानों को दिए जाते हैं. इसमें पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे किसी तरह की देरी या कटौती नहीं होती.
पीएम किसान योजना कौन-कौन ले सकता है?
इस योजना के लिए पात्र होने के लिए, एक वयस्क भारतीय किसान होना आवश्य है, जिसके पास अपनी कृषि योग्य भूमि हो, एक कर-मुक्त आय हो, एक वैध बैंक खाता हो और एक आधार कार्ड हो.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1. कितने दिन में पैसा मिलेगा?
अपडेट के बाद वेरिफिकेशन होने पर अगली किस्त के साथ मिल सकता है.
Q2. क्या पुरानी किस्त भी मिलेगी?
हां, अगर आप पात्र हैं और जानकारी सही है.
Q3. क्या आधार जरूरी है?
हां, बिना आधार लिंक के भुगतान नहीं होगा.
Q4. क्या बैंक बदल सकते हैं?
हां, पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं.
Q5. पीएम किसान आधार के लिए कौन पात्र नहीं है?
इस योजना के पात्रता मानदंडों से अधिक भूमि के मालिक किसान इसके लिए पात्र नहीं हैं. आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी पीएम किसान योजना के तहत लाभ के पात्र नहीं हैं.














