बांझ होने का ताना मारती थी भाभी, इसलिए पति-पत्नी ने उसके 9 साल के बेटे की कर डाली हत्या

यूपी के बलिया में पति और पत्नी ने अपने ही 9 साल के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया. दोनों ने उसकी हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी मां उन्हें ताना मारा करती थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता ने 9 साल के बच्चे की हत्या की है
  • हत्या का कारण बच्चे की मां द्वारा दोनों को बांझ होने का ताना मारना बताया गया है
  • 25 जनवरी को अभिषेक नामक बच्चा गायब हुआ था, जिसकी तलाश के बाद 5 दिन बाद शव मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स और उसकी पत्नी ने एक 9 साल के बच्चे की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसकी मां उन दोनों को ताना मारती थी. बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मामला बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव का है. अपने ही 9 साल के भतीजे की हत्या के आरोप में गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को 9 साल का अभिषेक कहीं गायब हो गया था. काफी खोजबीन की गई है. लेकिन जब अभिषेक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी काफी ढूंढा लेकिन अभिषेक कहीं नहीं मिला. आखिरकार 5 दिन बाद घाघरा नदी के किनारे उसका शव मिला. 

पुलिस का कहना है कि जब जांच की तो पता चला कि गणेश और अमृता ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने बच्चे की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि बच्चे की मां इन दोनों को ताना मारा करती थी. गणेश और अमृता की कोई औलाद नहीं थी. इसलिए अभिषेक की मां दोनों को बांझ होने का ताना मारती थी. इसी का बदला लेने के लिए दोनों ने 9 साल के मासूम की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या 'तेल युद्ध' में बदलेगा ईरान-इजरायल-अमेरिका का महायुद्ध? |