एसी में गैस खत्म हो गई कैसे पता चलता है? एसी गैस खत्म की जांच इस तरह करें घर पर

AC की कूलिंग कम होना हमेशा मशीन खराब होने का संकेत नहीं होता. कई बार गैस लीकेज इसकी बड़ी वजह बन जाती है, जिसके पीछे आपकी छोटी लापरवाहियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मीटर पर एसी गैस कैसे चेक करें?

भीषण गर्मी में AC अब लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. घर हो, ऑफिस हो या दुकान, हर जगह AC लगातार चल रहा है. लेकिन कई बार लोग परेशान हो जाते हैं जब नया या ठीक-ठाक चल रहा AC अचानक कम कूलिंग देने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि मशीन खराब हो गई है, जबकि असली वजह गैस लीकेज भी हो सकती है. AC से गैस लीक होने पर न सिर्फ कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है, बल्कि बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. कई बार लोगों को बार-बार गैस भरवानी पड़ती है, जिससे जेब पर अतिरिक्त खर्च पड़ता है. खास बात ये है कि हर बार इसके पीछे मशीन की खराबी जिम्मेदार नहीं होती, बल्कि हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी AC की गैस लीक होने की बड़ी वजह बन जाती हैं.

गैस लीकेज की बड़ी वजहें

AC के अंदर लगे कॉपर पाइप में नमी और गंदगी जमा होने से जंग लगने लगती है. इससे पाइप में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं और गैस धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है. इसके अलावा अगर AC लगाते समय पाइप फिटिंग सही तरीके से नहीं की गई हो या जोड़ ढीले छोड़ दिए गए हों, तब भी गैस लीकेज शुरू हो सकती है. आउटडोर यूनिट में ज्यादा कंपन होने की वजह से भी पाइप कमजोर पड़ जाते हैं. यही कारण है कि कई बार नया AC भी जल्दी गैस लीक की समस्या देने लगता है.

हफ्ते में 2 दिन Work From Home के ल‍िए हो जाइए तैयार, CM योगी ने दिया आदेश, यहां जानिए आपकी कंपनी भी है ल‍िस्‍ट में

आपकी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

अगर आप सीजन शुरू होने से पहले AC की सर्विस नहीं करवाते, तो धूल और गंदगी पाइप और कॉइल को नुकसान पहुंचाने लगती है. वहीं सस्ते या अनट्रेंड मैकेनिक से काम करवाना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि कई लोग घटिया क्वालिटी के पाइप और गैस का इस्तेमाल करते हैं. एयर फिल्टर गंदा होने पर इंडोर यूनिट पर बर्फ जमने लगती है. इससे कॉइल पर दबाव बढ़ता है और लीकेज का खतरा भी बढ़ जाता है.

Advertisement

ऐसे पहचानें गैस लीक हो रही है

अगर AC चलाने के बाद भी कमरा देर से ठंडा हो रहा है, तो ये गैस कम होने का संकेत हो सकता है. आउटडोर यूनिट के पास कॉपर पाइप पर बर्फ जमना भी लीकेज की निशानी माना जाता है. इसके अलावा अगर AC से हिस्स-हिस्स जैसी आवाज आए, तो समझ जाइए कि कहीं से प्रेशर के साथ गैस बाहर निकल रही है.

बचाव के आसान तरीके

साल में कम से कम दो बार AC की सर्विस जरूर करवाएं. हमेशा अच्छी क्वालिटी के पाइप और भरोसेमंद तकनीशियन का ही इस्तेमाल करें. सर्दियों में AC बंद रहने पर आउटडोर यूनिट को ढककर रखें ताकि धूल और पानी अंदर न जाए. वहीं AC बंद करने से कुछ मिनट पहले कूलिंग मोड बंद करके सिर्फ पंखा चलाने से अंदर की नमी सूख जाती है और लीकेज का खतरा कम हो जाता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई ड्राइवर लेस कार, चौंका देगा वायरल वीडियो
Topics mentioned in this article