Aadhaar में Date of Birth कैसे बदली जा सकती है? जानिए नए नियम, जरूरी दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

How to update DOB on your Aadhaar card: अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है, तो यहां हम आपको इसे ठीक करने का आसान तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके लिए आपको कौन से दस्तावेजों के जरूरत होगी और कैसे आप आसानी से अपने आधार में गलती सुधार सकते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार में Date of Birth बदलने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

Aadhaar Card News: आधार कार्ड आज देश के सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और कई जरूरी कामों में आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि (Date of Birth) गलत है, तो परेशानी हो सकती है. हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि UIDAI ने आधार अपडेट से जुड़े नियमों को आसान और ज्यादा प्रैक्टिकल बना दिया है. ऐसे में आप कई चीजों में खुद भी सुधार कर सकते हैं. अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है, तो यहां हम आपको इसे ठीक करने का आसान तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके लिए आपको कौन से दस्तावेजों के जरूरत होगी और कैसे आप आसानी से अपने आधार में गलती सुधार सकते हैं- 

SIP vs PPF: आपके लिए कौन-सा निवेश बेहतर है? आसान भाषा में समझिए दोनों में फर्क

आधार में Date of Birth बदलने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

जन्मतिथि सुधार के लिए सबसे अहम दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) है. इसके अलावा कुछ और डॉक्यूमेंट्स भी काम कर सकते हैं जैसे- 

  • पासपोर्ट
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • फिजिकल PAN कार्ड
  • कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र जिसमें जन्मतिथि साफ-साफ लिखी हो

बस दस्तावेज असली और वैध होने चाहिए.

आधार में DOB कैसे बदलें?

फिलहाल आधार में जन्मतिथि ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकती, इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा. 

स्टेप 1- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से Aadhaar Enrolment and Update Form डाउनलोड करें.
स्टेप 2- अपने नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाएं.
स्टेप 3- फॉर्म में सही जन्मतिथि भरें और संबंधित अधिकारी को दें.
स्टेप 4- DOB से जुड़ा ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाएं. अधिकारी उसकी फोटो कॉपी रखकर ओरिजिनल वापस कर देंगे.
स्टेप 5- इतना करने के बाद आपको 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी.

इसके बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें URN (Update Request Number) होगा. इसी नंबर से आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है सही DOB?

आधार में सही जन्मतिथि होना स्कूल, कॉलेज एडमिशन, सरकारी नौकरी, पेंशन, बीमा और पासपोर्ट जैसे कामों के लिए बहुत जरूरी है. गलत DOB भविष्य में बड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है. ऐसे में अगर आपके आधार में जन्मतिथि गलत है, तो आज ही सही दस्तावेज लेकर नजदीकी आधार सेंटर जाएं और समय रहते सुधार करा लें. सही जानकारी वाला आधार कार्ड न सिर्फ आपकी पहचान मजबूत करता है, बल्कि कई जरूरी सेवाओं तक आपकी पहुंच भी आसान बनाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Canada के School में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया | BREAKING
Topics mentioned in this article