क्या अब अलग दिखेगा आपका आधार कार्ड? जानें Aadhaar के न्यू लुक को लेकर सरकार ने क्या कहा

Aadhaar Card Update: दावा किया जा रहा था कि अब नया आधार कार्ड अलग रूप में आएगा, जिसमें केवल फोटो और QR कोड ही होगा. आधार पर अन्य कोई जानकारी नहीं होगी. अब, सरकार ने इन दावों पर स्पष्ट जवाब देकर स्थिति साफ कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aadhaar Card Update: क्या बदल जाएगा आपका आधार कार्ड?

Aadhaar Card Update: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर आधार कार्ड को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं. इनमें दावा किया जा रहा था कि अब नया आधार कार्ड अलग रूप में आएगा, जिसमें केवल फोटो और QR कोड ही होगा. आधार पर अन्य कोई जानकारी नहीं होगी. इन खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी. अब, सरकार ने इन दावों पर स्पष्ट जवाब देकर स्थिति साफ कर दी है.

क्या बदल जाएगा आपका आधार कार्ड?

बता दें कि Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. मंत्रालय ने कहा कि आधार कार्ड के नए लुक को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं और लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाए जा रहे हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

क्या था वायरल दावा?

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नए आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और QR कोड होगा. दावा यह भी किया गया कि ऐसा बदलाव डेटा सुरक्षा और पहचान चोरी रोकने के लिए किया जा रहा है. लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है.

फिलहाल आधार कार्ड में कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे-

  • फोटो
  • नाम
  • पता
  • जन्मतिथि
  • 12 अंकों का आधार नंबर और 
  • QR कोड

यह सभी जानकारी पहचान की पुष्टि करने के लिए जरूरी होती है.

UIDAI ने क्या दी सलाह?

Unique Identification Authority of India ने लोगों से कहा है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें. सही जानकारी के लिए केवल UIDAI के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या प्रेस रिलीज देखें.

Advertisement

क्यों फैलती हैं ऐसी अफवाहें?

आधार कार्ड देश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में इससे जुड़ी गलत खबरें तेजी से फैलती हैं. कई बार लोग बिना जांचे-परखे जानकारी शेयर कर देते हैं, जिससे भ्रम बढ़ता है. आधार कार्ड के लुक में किसी भी बदलाव की खबर फिलहाल गलत है. ऐसे मामलों में घबराने या तुरंत विश्वास करने की बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Result: रुझानों में BJP की आंधी, Mamata Banerjee को बड़ा झटका! | PM Modi | TMC
Topics mentioned in this article