Flight Cancelled: कोलकाता एयरपोर्ट से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स हुईं रद्द, ट्रैवल करने वाले हैं तो एक बार देख लें ये लिस्ट

Kolkata Airport Cancelled Flight: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसके चलते शुक्रवार को भी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोलकाता एयरपोर्ट से कई फ्लाइट कैंसिल
File Photo

International Flights Cancelled from Kolkata Airport: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसके चलते शुक्रवार को भी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने यात्रियों से भी अपील की है, कि अगर वे मिडिल ईस्ट में कहीं ट्रैवल करने वाले हैं, तो फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

यह भी पढ़ें: Plot खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 जरूरी कागज, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने दी जानकारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण 6 मार्च 2026 रात 8 बजे से 7 मार्च 2026 सुबह 8 बजे के बीच कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा. सुरक्षा और ऑपरेशनल कारणों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने कई फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों और विमानन संचालन पर किसी तरह का जोखिम न रहे.

Photo Credit: Unsplash

7 फ्लाइट हुईं रद्द

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट के अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली कई प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयर अरेबिया (Air Arabia) की फ्लाइट 3L-0167 जो कोलकाता से अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया. इसी तरह एतिहाद एयरलाइंस (Etihad Airlines) की फ्लाइट EY-0220 जो अबू धाबी से कोलकाता आने वाली थी और फ्लाइट ईवाई-0221 जो कोलकाता से अबू धाबी जाने वाली थी, दोनों को भी कैंसिल कर दिया गया है.

इसके अलावा, कतर एयरवेज (Qatar Airways) की फ्लाइट QR-0540 जो दोहा से कोलकाता आने वाली थी और फ्लाइट QR-0541 जो कोलकाता से दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है. दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स (Emirates) की फ्लाइट EK-0571 और दुबई से कोलकाता आने वाली फ्लाइट EK-0570 भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस तरह, कुल मिलाकर सात उड़ानों को कैंसिल किया गया है.

Advertisement

एयरपोर्ट अथॉरिटी की यात्रियों से अपील

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि अगर उनकी उड़ान मिडिल ईस्ट के किसी शहर के लिए निर्धारित थी तो वे एयरलाइन से संपर्क करके अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें. साथ ही एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की भी सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ग्राफिक में देखें लिस्ट

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?
Topics mentioned in this article