AC Tips: गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. लेकिन इसके साथ ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. अब, अगर आप भी इस बढ़ते बिल से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. बता दें कि आप कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर AC के बिल को लगभग आधा कर सकते हैं, इतना ही नहीं, इन टिप्स से आपका कमरा भी मिनटों में ठंडा हो जाएगा और ये ठंडक देर तक बरकरार रहेगी. तो आइए जानते हैं AC को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के आसान टिप्स.
नंबर 1- सही तापमान सेट करें
अधिकतर लोग ज्यादा ठंडक के लिए AC को 16°C पर चलाते हैं. इससे कमरा जल्दी ठंडा तो हो जाता है लेकिन बिल बहुत अधिक आने लगता है. AC को बहुत कम तापमान पर चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होती है. 24°C से 26°C का तापमान सबसे सही माना जाता है. इससे कमरे में बराबर ठंडक बनी रहती है और बिजली की बचत भी होती है. ध्यान रखें, हर 1°C कम करने पर बिजली की खपत लगभग 6% बढ़ जाती है.
गंदे फिल्टर हवा के फ्लो को रोकते हैं, जिससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है. इसलिए गर्मियों में हर 2 हफ्ते में फिल्टर साफ करें. साफ फिल्टर से ठंडक जल्दी मिलती है और AC पर भी कम दबाव पड़ता है.
नंबर 3- स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करेंआजकल के AC में कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं, जो बिजली बचाने में मदद करते हैं. जैसे-
Sleep Mode: आप सोने से पहले अपने AC में स्लीप मोड ऑन कर सकते हैं. इससे रात में तापमान अपने आप एडजस्ट होता रहता है.
Timer: AC में टाइमर लगाकर रखना बड़ा फायदेमंद होता है. इससे ठंडक होने के बाद AC खुद तय समय पर बंद हो जाता है.
Eco Mode: इन सब से अलग Eco Mode ऑन करके रख सकते हैं. इससे भी कम बिजली खर्च होती है और सही कूलिंग मिलती रहती है.
इन फीचर्स का सही उपयोग करके आप काफी बिजली बचा सकते हैं.
नंबर 4- कमरे को बंद और ठंडा रखेंअगर कमरे में बाहर की गर्म हवा आती रहेगी, तो AC को ज्यादा काम करना पड़ेगा. इसलिए खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं, साथ ही दरवाजों और खिड़कियों को बंद करें. इससे ठंडी हवा बाहर नहीं जाएगी और कमरा जल्दी ठंडा होगा.
नंबर 5- समय-समय पर सर्विस करवाएंहर साल गर्मियों से पहले AC की सर्विस जरूर करवाएं. सर्विस में AC में गैस चेक, कॉइल की सफाई और बाकी पार्ट्स की जांच होती है. इससे AC की परफॉर्मेंस 10–15% तक बेहतर हो जाती है.
इस तरह छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप बड़ी बचत कर सकते हैं. सही इस्तेमाल से आपका AC लंबे समय तक बेहतर काम करेगा और आपका बिजली बिल भी ज्यादा नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 'Dry Day' घोषित, इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें














