AC Servicing Tips: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों ने धीरे-धीरे पंखे-AC का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. लेकिन कई बार बहुत समय बाद एसी का प्रयोग करने से कूलिंग कम होने लगती है या फिर अजीब तरह की आवाजें आना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर सीजन की शुरुआत में ही एसी की सर्विस करा ली जाए तो बेहतर होता है. इससे कूलिंग तो सही से होती ही है, साथ में बिजली का बिल भी कम आता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान AC की सर्विस कराते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर, अब मोबाइल से देखें दुकान से लेकर राशन कार्ड की पूरी जानकारी
1. एयर फिल्टर की सफाई
AC का एयर फिल्टर हवा का फ्लो और अच्छी एयर क्वालिटी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है. समय के साथ फिल्टर में धूल‑मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे हवा का रास्ता रुक जाता है और एसी को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. सर्विसिंग के दौरान टेकनीशियन फिल्टर को निकालकर अच्छी तरह साफ करते हैं. अगर फिल्टर ज्यादा पुराने या खराब हो चुके हों, तो उन्हें बदलना भी पड़ सकता है. साफ एयर फिल्टर कूलिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
2. रेफ्रिजरेंट लेवल चेक
रेफ्रिजरेंट, जिसे आम भाषा में एसी गैस कहा जाता है, कमरे की गर्मी को सोखकर हवा को ठंडा करने का काम करता है. अगर एसी में गैस का लेवल कम हो जाए, तो एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर पाता. सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन से रेफ्रिजरेंट का प्रेशर और लीकेज चेक करवाएं. अगर गैस लीक मिलती है, तो पहले उसे ठीक करवा लें.
3. ड्रेन पाइप और वाटर आउटलेट चेक करवाएं
एसी कमरे की नमी को हटाता है, जिससे पानी की बूंदें बनती हैं. यह पानी एक पाइप के जरिए बाहर निकलता है. अगर ड्रेन पाइप धूल‑मिट्टी से बंद हो जाए, तो पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता और एसी की इनडोर यूनिट से पानी टपकने लगता है. ऐसे में सर्विसिंग के दौरान ड्रेन पाइप अच्छे से चेक करवाएं और किसी तरह की लीकेज नजर आए, तो सही करवा लें.
4. आउटडोर यूनिट
एसी की आउटडोर यूनिट बाहर लगी होने की वजह से उसपर धूल, मिट्टी, काफी ज्यादा जम जाती है जिससे एयरफ्लो रुक सकता है. सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन से आउटडोर यूनिट की अच्छे से सफाई करवाएं. साथ ही यह भी चेक करें कि यूनिट के चारों तरफ हवा आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह हो. दरअसल, सही वेंटिलेशन मिलने से एसी गर्मी को आसानी से बाहर निकाल पाता है और कूलिंग तेज होती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














