PAN कार्ड बनवाने के नियम बदले, सरकार ने लागू किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा फॉर्म भरना है

PAN Card: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो बता दें कि पहले PAN कार्ड के लिए सिर्फ दो फॉर्म इस्तेमाल होते थे. अब सरकार ने PAN आवेदन को अलग-अलग कैटेगरी में बांट दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं अब आपको कौन सा फॉर्म भरना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PAN आवेदन के लिए कौन सा फॉर्म भरें?

PAN Card: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से PAN आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत PAN कार्ड बनवाने के लिए अब पुराने फॉर्म की जगह चार नए फॉर्म (93, 94, 95 और 96) लागू कर दिए गए हैं. इन बदलावों का मकसद प्रोसेस को आसान और स्पष्ट बनाना है, ताकि आवेदकों को फॉर्म भरने में कम परेशानी हो. ऐसे में आइए जानते हैं अब आपको कौन सा फॉर्म भरना होगा. 

PAN आवेदन के लिए कौन सा फॉर्म भरें?

सरकार ने PAN आवेदन को अलग-अलग कैटेगरी में बांट दिया है, जिससे हर व्यक्ति और संस्था को अपनी जरूरत के अनुसार सही फॉर्म मिल सके.

  • Form 93 (फॉर्म 93)- भारत के नागरिकों के लिए.
  • Form 94 (फॉर्म 94)- भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए.
  • Form 95 (फॉर्म 95)- विदेशी नागरिकों और अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए जो भारत में PAN चाहते हैं.
  • Form 96 (फॉर्म 96)- विदेश में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए.

इस नए सिस्टम से अब कन्फ्यूजन कम होगा और आवेदन प्रक्रिया ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी.

पुराने फॉर्म क्यों हटाए गए?

पहले PAN कार्ड के लिए सिर्फ दो फॉर्म इस्तेमाल होते थे- Form 49A (भारतीयों के लिए) और Form 49AA (विदेशियों के लिए). लेकिन इनमें अलग-अलग कैटेगरी के लोगों की जानकारी एक ही फॉर्म में मांगी जाती थी, जिससे कई बार फॉर्म भरना मुश्किल हो जाता था. अब चार नए फॉर्म लाकर सरकार ने हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग जानकारी तय कर दी है, जिससे फॉर्म भरना आसान होगा.

नए PAN फॉर्म में क्या बड़े बदलाव हुए हैं?

नए फॉर्म को पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है. इसमें-

  • अब हर फॉर्म में केवल जरूरी जानकारी ही मांगी जाएगी.
  • मोबाइल नंबर और ईमेल देना अनिवार्य कर दिया गया है.
  • आवेदन से जुड़ी सभी अपडेट सीधे मोबाइल और ईमेल पर मिलेंगी.
  • फोटो का साइज बढ़ाया गया है, जिससे पहचान स्पष्ट हो सके.
  • इसके अलावा गैर-जरूरी कॉलम हटा दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किन लोगों को मिलता है इसका फायदा

Advertisement
भारतीय नागरिकों के लिए क्या बदला?

भारत के नागरिकों के लिए कुछ खास नियम लागू किए गए हैं. जैसे- 

  • नाम पूरा और सही तरीके से भरना जरूरी है, ताकि आधार से मिलान हो सके.
  • मां का नाम देना अब अनिवार्य कर दिया गया है.
  • रेजिडेंशियल स्टेटस (Resident/Non-Resident) बताना होगा.
  • अब आप PAN कार्ड अपने ऑफिस एड्रेस पर भी मंगवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे.

ऐसे में अगर आप 1 अप्रैल 2026 के बाद PAN के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी कैटेगरी पहचानें और उसी के अनुसार सही फॉर्म चुनें. सही फॉर्म भरने से आपका आवेदन जल्दी और बिना किसी गलती के पूरा हो सकेगा.

Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Iran US War | क्या Ceasefire टूटने वाला है? Netanyahu ने फिर दहला दिया Lebanon!
Topics mentioned in this article