स्मार्ट टीवी खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? इन 4 चीजों का रखना ध्यान, वरना पैसे हो सकते हैं बर्बाद

एक गलत स्मार्ट TV न केवल आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को खराब करेगा, बल्कि आपके मेहनत की कमाई को भी बर्बाद कर सकता है. इसी के चलते आज हम आपको 4 ऐसी मुख्य चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्मार्ट टीवी
Freepik

Smart TV Buying Tips: आज के दौर में होम एंटरटेनमेंट का मतलब सिर्फ केबल टीवी नहीं, बल्कि एक 'स्मार्ट एक्सपीरियंस' बन गया है. इसी कारण से आजकल लोग अब साधारण टीवी को छोड़ स्मार्ट टीवी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन बाजार में मौजूद ढेरों ब्रांड्स, फीचर्स और तकनीक की वजह से अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. एक गलत टीवी न केवल आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को खराब करेगा, बल्कि आपके मेहनत की कमाई को भी बर्बाद कर सकता है. इसी के चलते आज हम आपको 4 ऐसी मुख्य चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को मंजूरी, कारीगरों को मिलेगी 12 दिन की ट्रेनिंग और 4,800 रुपये स्टाइपेंड

1. डिस्प्ले पैनल टेक्नोलॉजी

खराब पैनल वाला बड़ा स्क्रीन स्मार्ट टीवी आपके देखने के एक्सपीरिएंस को खराब कर सकता है. इसी कारण स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल होने वाले पैनल के टाइप पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. एलईडी पैनल सबसे आम और किफायती होते हैं, जबकि OLED पैनल बेहतर कलर क्वालिटी और ब्राइटनैस प्रदान करते हैं, लेकिन इनकी कीमत अधिक होती है. इसके अलावा आप QLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी भी खरीद सकते हैं, क्योंकि यह भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरिएंस देता है. 

2. स्मार्ट फीचर्स

स्मार्ट टीवी की असली पहचान उसके फीचर्स से होती है. इसी कारण खरीदारी करते समय इन फीचर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो, आजकल एंड्रॉयड टीवी, WebOS और टाइजेन सबसे फेमस हैं. इसके अलावा, गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा जैसे वॉइस असिस्टेंट फीचर्स होना काफी उपयोगी है, जिससे आप कमरे के किसी भी कोने से आसानी से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं.

3. साउंड क्वालिटी

खराब साउंड क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरिएंस को खराब कर सकती है, इसलिए स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले उसकी साउंड आउटपुट को जरूर चेक करें. हमेशा कम से कम 30W साउंड आउटपुट वाले स्मार्ट टीवी को चुनें और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी ऑडियो फीचर देखना न भूलें.

4. स्टोरेज का रखें ध्यान

स्मार्टफोन की तरह ही, स्मार्ट टीवी में भी रैम और स्टोरेज होती है. अलग-अलग मॉडलों में इसके अलग-अलग ऑप्शन्स मिलते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा रैम होने से आप ज्यादा एप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं, इसलिए हमेशा ज्यादा रैम वाला स्मार्ट टीवी चुनना बेहतर माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Rajpal Yadav Tihar Jail: राजपाल को क्यों नहीं मिली जमानत?
Topics mentioned in this article