भारत में बाइक इंश्योरेंस पर कैसे बचाएं पैसे, NBC समेत इन 3 स्मार्ट तरीकों से करें बचत

बाइक इंश्योरेंस आपकी बाइक को एक्सीडेंट, चोरी और नुकसान जैसी अनचाही परिस्थितियों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन आपको यह समझ आ जाए कि इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे काम करती है और प्रीमियम किन बातों पर निर्भर करता है, तो आप आसानी से पैसे बचा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंश्योरेंस पर कैसे बचाएं पैसे
file photo

आज के समय में हर किसी के पास बाइक और स्कूटी है. भारत में बाइक इंश्योरेंस करवाना बहुत आवश्यक है. इंश्योरेंस नहीं होने पर भारी जुर्माना भी है. बाइक इंश्योरेंस आपकी बाइक को एक्सीडेंट, चोरी और नुकसान जैसी अनचाही परिस्थितियों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि यह आपके बजट पर भारी पड़े. अगर आपको यह समझ आ जाए कि इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे काम करती है और प्रीमियम किन बातों पर निर्भर करता है, तो आप आसानी से पैसे बचा सकते हैं. ऐसे में सही कवरेज चुनकर और समझदारी से फैसले लेकर आप कम खर्च में भी अपनी बाइक को अच्छी तरह सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- आधार से लेकर DigiLocker तक, ये 5 सरकारी ऐप्स हर किसी के फोन में जरूर होने चाहिए, जानिए इनके फायदे

नो-क्लेम बोनस (No Claim Bonus - NCB)

मोटर इंश्योरेंस यानी कार या बाइक बीमा में पॉलिसीधारक को मिलने वाला एक बड़ा इनाम है, जो पिछले पूरे पॉलिसी वर्ष के दौरान कोई 'क्लेम' (दावा) नहीं करने पर दिया जाता है. यह मुख्य रूप से जिम्मेदार ड्राइविंग और वाहन की अच्छी देखभाल के लिए दिया जाता है.

ज्यादा वॉलंटरी डिडक्टिबल चुनें

वॉलंटरी डिडक्टिबल वह रकम होती है, जिसे क्लेम के समय आप अपनी जेब से देने के लिए खुद तय करते हैं. इसके बाद ही इंश्योरेंस कंपनी बाकी पैसा देती है. अगर आप ज्यादा डिडक्टिबल चुनते हैं, तो आपका प्रीमियम कम हो जाता है, क्योंकि इंश्योरेंस कंपनी की जिम्मेदारी घट जाती है.

Advertisement
ARAI‑मंजूर एंटी‑थेफ्ट डिवाइस लगवाएं

इंश्योरेंस कंपनियां उन वाहनों को कम जोखिम वाला मानती हैं, जिनमें सुरक्षा के अच्छे इंतजाम होते हैं. अगर आप Automotive Research Association of India (ARAI) से मंजूर एंटी‑थेफ्ट डिवाइस लगवाते हैं, तो आपको इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट मिल सकती है. इन डिवाइस में साधारण डिस्क लॉक से लेकर GPS‑आधारित ट्रैकिंग सिस्टम और इम्मोबिलाइजर तक शामिल हैं. भले ही शुरू में इन पर कुछ खर्च आए, लेकिन ये आपकी बाइक की सुरक्षा बढ़ाते हैं और लंबे समय में इंश्योरेंस पर पैसे भी बचाते हैं.

पॉलिसी समय पर रिन्यू करें

यह बहुत जरूरी है कि आपकी बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी एक्सपायर होने से पहले ही रिन्यू हो जाए. ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से रिन्यू करने की सुविधा देती हैं और यह प्रक्रिया ज्यादा समय नहीं लेती. समय पर रिन्यू करने से आपकी कवरेज लगातार बनी रहती है और आप अपने सारे फायदे नहीं खोते. अगर आप आखिरी तारीख चूक जाते हैं, तो कुछ दिनों की ग्रेस पीरियड मिल सकती है, लेकिन ज्यादा देर होने पर लाभ खत्म हो सकते हैं और नई पॉलिसी के लिए बाइक का इंस्पेक्शन भी करवाना पड़ सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल