यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लोगों के लिए खुशखबरी! चलेंगी ये 10 नई ट्रेनें, होली पर आना-जाना हो जाएगा आसान

Holi Special Trains for UP-Bihar: त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए 10 नई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इससे होली पर घर आने‑जाने की परेशानी कम होगी और लोग समय पर अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
होली स्पेशल ट्रेन
AI

Holi Special Train: होली का त्योहार करीब आते ही लोगों ने अपने घरों के लिए सफर शुरू कर दिया है, खासकर यूपी‑बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे समय में भारतीय रेलवे ने लोगों को राहत देने के लिए सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इसे साथ ही त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए 10 नई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इससे होली पर घर आने‑जाने की परेशानी कम होगी और लोग समय पर अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट के बारे में...

यह भी पढ़ें: होली के एक मैसेज या ईमेल पर क्लिक करते ही कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, त्योहार पर साइबर फ्रॉड से बचने का यह है दमदार तरीका

गाड़ी संख्या- 05506/05505, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल

गाड़ी संख्या- 05506, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से 13.20 बजे प्रस्थान करेगी और 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 05505, पूर्णिया कोर्ट-सहरसा होली स्पेशल 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी संख्या- 03035/03036, डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल

गाड़ी संख्या- 03035, डानकुनी-पटना होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से 00.30 से बजे प्रस्थान करेगी और 14.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 03036, पटना-डानकुनी होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से 16.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे डानकुनी पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी संख्या- 05060/05059, लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 

गाड़ी संख्या- 05060, लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 05059, कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे प्रस्थान करेगी अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

Advertisement

गाड़ी संख्या- 09803/09804, सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल

गाड़ी संख्या- 09803, सोगरिया-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को सोगरिया से 23.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 09804, दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को दानापुर से 01.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी संख्या- 05064/05063, गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या- 05064, गोमतीनगर-मालतीपाटपुर होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से 18.55 से प्रस्थान करेगी और शनिवार को 03.30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 05063, मालतीपाटपुर-गोमतीनगर होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते चलाया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Hospitalised: आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट | Breaking News
Topics mentioned in this article