Sports | बुधवार अक्टूबर 1, 2014 02:37 AM IST आकाशदीप सिंह के शानदार मैदानी गोल की मदद से भारत ने आज यहां सियोनहैक हॉकी स्टेडियम मेजबान कोरिया को 1-0 से हराकर 12 साल में पहली बार एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।