India | Edited by: Bhasha |शुक्रवार फ़रवरी 26, 2016 12:01 AM IST दिल्ली की एक अदालत ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले में अभियोजन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए जेएनयू के दो अन्य छात्र उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य से उनका सामना कराने के लिए हिरासत की जरूरत है।