Faith | Written by: श्यामनंदन |शुक्रवार फ़रवरी 24, 2017 11:48 AM IST महाशिवरात्रि भारत का एक सबसे प्रमुख पर्व है. भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को हिन्दू बड़े धूमधाम और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं. यह पर्व देवों के देव महादेव कहे जाने वाले शिव और आदिशक्ति स्वरूपा देवी पार्वती के शुभ-विवाह के अवसर पर मनाया जाता है. शिवरात्रि का यह महापर्व न केवल भारत बल्कि विदेशों, जैसी नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मारीशस, फिजी, गुयाना आदि देशों में भी मनाया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल फाल्गुन मास में आता है, जो सामान्यतः अंग्रेजी महीने के फरवरी या मार्च में पड़ता है. इस पर्व से जुड़ी कुछ धार्मिक अनुष्ठान और परम्पराएं इस प्रकार हैं.