India | Edited by: आरिफ खान मंसूरी |मंगलवार जुलाई 27, 2021 01:19 AM IST मिजोरम से लगती सीमा पर हुई हिंसा में असम पुलिस के 5 कर्मी मारे गए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृहमंत्री ने इस मामले पर मिजोरम और असम दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा. बता दें, असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाके से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले की खबरें हैं. दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की थी.