असम Vs मिजोरम: फायरिंग में असम पुलिस के 5 जवानों की मौत

  • 4:46
  • प्रकाशित: जुलाई 27, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि मिजोरम से लगती सीमा पर हुई फायरिंग में असम पुलिस के 5 जवान मारे गए. गोलीबारी में कछार के एसपी को भी गोली लगी है और असम के करीब 60 लोग घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री ने इस मामले पर मिजोरम और असम दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा. दोनों जगह की पुलिस फोर्स विवाद वाली जगह से वापस लौट गई है.

संबंधित वीडियो