India | Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार दिसम्बर 9, 2022 05:03 AM IST झारखंड की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को रामगढ़ में एक निजी औद्योगिक कंपनी के परिसर में गोलीबारी से जुड़े मामले में क्षेत्र की कांग्रेस विधायक ममता देवी और छह अन्य को दोषी करार दिया. दोषियों को सजा 12 दिसंबर को सुनाई जाएगी.दोषी करार दिए जाने के बाद विधायक को हजारीबाग केंद्रीय कारागार ले जाया गया.