Filmy | इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस |शुक्रवार अक्टूबर 14, 2016 05:55 PM IST अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी सगाई को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर उन्हें हंसी आती है. दशहरे पर मुंबई निवासी रुक्मिणी सहाय से सगाई कर चुके नील ने अपनी 27 वर्षीय मंगेतर के साथ मोनोक्रोमैटिक (एक रंगी) तस्वीर ट्वीट की थी. इसके तुरंत बाद ही नील का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जाने लगा.