India | गुरुवार फ़रवरी 19, 2015 11:22 AM IST शकूर बस्ती से हाल में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा के एक नेता के खिलाफ एक महिला से छेड़खानी करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला तब का है जब वह यहां एक संस्थान में काम करती थी।