India | Reported by: भाषा |शनिवार अप्रैल 1, 2023 11:17 PM IST हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के स्थानीय निकाय की कुल 34 सीटों में से आधी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. अधिसूचना के मुताबिक 34 में से छह वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगे और इनमें से भी तीन सीटें (अनाडेल, नाभा और विकास नगर) इसी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी जबकि 14 सीटें अनारक्षित श्रेणी की होंगी.