India | Reported by: भाषा |रविवार दिसम्बर 17, 2023 12:57 AM IST दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है.