विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2019

'हमारी बहू सिल्क' में नजर आएंगे जान खान, एक महीने में घटाया 12 किलो वजन

जी टीवी के शो 'हमारी बहू सिल्क' (Hamari Bahu Silk) के रोल में फिट बैठने के लिए एक्टर जान खान (Zaan Khan) ने एक महीने में 12 किलो वजन घटाया.

'हमारी बहू सिल्क' में नजर आएंगे जान खान, एक महीने में घटाया 12 किलो वजन
एक्टर जान खान (Zaan Khan) ने 1 महीने में घटाया 12 किलो वजन
  • एक्टर जान खान ने 1 महीने में घटाया 12 किलो वजन
  • 'हमारी बहू सिल्क' में नजर आएंगे एक्टर जान खान
  • चाहत पांडेय के साथ लीड रोल में नजर आएंगे जान खान
नई दिल्ली:

जी टीवी इस बार अपने दर्शकों के लिए एक बिल्कुल अलग शो 'हमारी बहू सिल्क' (Hamari Bahu Silk) लेकर आ रहा है. जी टीवी पर आने वाले इस शो की कहानी ऐसे लोगों की है जो अपने लिए एक अलग करियर और नौकरी चुनते हैं, जिसको समाज सही नहीं मानता. ऐसे में अपनी नौकरी को समाज और परिवार में स्वीकार्यता दिलाने के लिए ये लोग लगातार संघर्ष करते हैं. टीवी पर आने वाले इस शो का कॉन्सेप्ट बिलकुल अलग है. इस चैलेंजिंग रोल को निभाने के लिए शो के किरदार जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं.

युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का आया ट्वीट, बोलीं- दिल तोड़ने वाला लेकिन...

कहते हैं प्रतिबद्धता और समर्पण ही सफलता की कुंजी है, ऐसे में इस शो के कलाकार जान खान ने इसे साबित किया है. अपने रोल में फिट बैठने के लिए जान बहुत मेहनत कर रहे हैं. 'हमारी बहू सिल्क' सीरियल में जान 22 साल के नक्श पारेख का किरदार निभाएंगे. अपने रोल में  फिट बैठने के लिए जान ने 1 महीने में करीब 12 किलो वजन घटाया है.

Book Review: समकालीन कथा परिदृश्‍य में 'लमही'

इसके लिए उन्होंने ज्यादा समय फुटबॉल खेलने और दौड़ लगाने में बिताया. जान ने बातचीत के दौरान बताया, 'मुझे लगता है ये बहुत महत्वपूर्ण है कि अपने किरदार को फील किया जाए. नक्श का किरदार लेने से पहले मैं करीब 79 किलो का था. लेकिन स्क्रिप्ट के हिसाब से मुझे कम वजन का दिखना था. इसके लिए मैंने 1 महीने में करीब 12 किलो वजन घटाकर 67 किलो पर पहुंच गया हूं.' बता दें जी टीवी पर आने वाला ये शो जल्द ही शुरू होने वाला है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hamari Bahu Silk, Zaan Khan, Zee Tv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com