टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने दमदार किरदार के लिए मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया. उन्हें जन्मदिन पर फैंस की ओर से ढेर सारे गिफ्ट भी मिले. जिसके बारे में हिना ने अपनी खुशी जाहिर की है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के साथ एक लंबा नोट शेयर किया. वीडियो में हिना खान की आंखों पर पट्टी बांधी गई है और उन्हें एक कमरे में लाया जाता हैं, जहां उनके फैंस के द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स को रखा गया है. फैंस के प्यार और स्नेह को पाकर हिना खान भावुक भी हो जाती हैं. एक फैन ने तो उन्हें अक्षरा की याद दिला दी. हिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर सालों तक लोगों के दिलों में बसी रहीं.
हिना मौजूदा समय में स्तन कैंसर से जंग लड़ रही हैं. हिना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, क्या प्यारा सरप्राइज है. इतने साल हो गए. लेकिन हर साल आपके समर्पण, आपके समर्थन, आपकी सच्ची प्रशंसा से अभिभूत हूं. मेरे जीवन में आप सभी मेरी ताकत, मेरी छाया, मेरे अभिभावक की तरह रहे हैं. मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं, चाहे कुछ भी हो और आपने इसे बार-बार साबित किया है और यहां तक कि मेरे जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण दौर में भी मैं आप लोगों से इतना प्यार पाकर धन्य हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में हिना खान फैंस के द्वारा भेजे गए सभी गिफ्ट को बहुत की उत्सुकता के साथ देखती हैं. कमरे में फैंस द्वारा भेजे गए गुलदस्ते, फोटो एल्बम, पोस्टर और केक रखा गया है. वीडियो के अंत में हिना ने अपने प्रशंसकों के प्रति अपने प्यार और अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.
हिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के रूप में उनकी शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है, हिना ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8', 'बिग बॉस 11' और 'बिग बॉस 14' में भाग लिया है. वह 'हैक्ड', 'विशलिस्ट' और लघु फिल्म 'स्मार्टफोन' का भी हिस्सा रही हैं. हिना ने 'भसूड़ी', 'रांझणा', 'हमको तुम मिल गए', 'पत्थर वारगी', 'बारिश बन जाना', 'मैं भी बरबाद', 'मोहब्बत है' और 'बरसात आ गई' जैसे म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है. हाल ही में 37 वर्षीय अभिनेत्री ने गिप्पी ग्रेवाल, शिंदा ग्रेवाल और हरदीप गिल के साथ 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी फिल्म में डेब्यू किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं