विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

ये है मोहब्बतें की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सिडेंट, टूट गई हाथ की दो हड्डी

दिव्यांका त्रिपाठी एक दुर्घटना का शिकार हो गईं. इसमें दिव्यांका के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. इस वजह से विवेक दहिया का एक लाइव सेशन भी कैंसल करवाना पड़ा.

ये है मोहब्बतें की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सिडेंट, टूट गई हाथ की दो हड्डी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
नई दिल्ली:

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनके पति विवेक दहिया भी उन्हीं की तरह काफी पॉपुलर हैं. वे टीवी इंडस्ट्री का लव्ड कपल हैं. उन्हें एक साथ देखना हमेशा फैन्स को अच्छा लगता है. वे हमेशा एक-दूसरे के लिए बहुत सपोर्टिव रहे हैं. अब दिव्यांका बहुत कुछ झेल रही हैं और पति विवेक दहिया उनके साथ हैं. हाल ही में दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया. विवेक दहिया का इंस्टाग्राम लाइव सेशन होना था और उन्हें इसे अचानक रद्द करना पड़ा. विवेक और दिव्यांका की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर इसकी वजह बताई है.

उन्होंने बताया कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और विवेक को वहां भागना पड़ा. नोट में लिखा है, "हमें यह अनाउंस करते हुए दुख हो रहा है कि कल के लिए तय विवेक का लाइव सेशन पोस्टपोन कर दिया गया है. दरअसल कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह डॉक्टरी देखभाल में हैं. वो रिकवर कर रही हैं और विवेक उनके साथ हैं. आपकी अंडरस्टैंडिंग और सपोर्ट के लिए और दिव्यंका के जल्दी रीकवर करने की कामना करने के लिए हमारे साथ जुड़ें. विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं." 

विवेक दहिया ने शेयर की ये जानकारी

विवेक दहिया ने शेयर की ये जानकारी

बाद में विवेक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिव्यांका के एक्स-रे की तस्वीर भी पोस्ट की और खुलासा किया कि उनकी दो हड्डियां टूट गई हैं. उन्होंने लिखा, "दिव्यंका मैम की हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी. वह सुरक्षित हाथों में हैं." पिछले साल अगस्त में दिव्यांका के दो लिगामेंट की सर्जरी हुई थी. इसके बारे में उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. खैर ऐसा लग रहा है कि दिव्यांका के सितारे कुछ मुश्किल में हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि वह फिर से मजबूत होकर उभरेंगी.

विवेक दहिया हाल ही में झलक दिखला जा 11 में नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे. दिव्यांका इससे पहले खतरों के खिलाड़ी कर चुकी हैं और वह रोहित शेट्टी की फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक हैं. वह खतरों के खिलाड़ी 11 की फर्स्ट रनरअप रहीं.

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhalak Dikhhla Jaa 11, Vivek Dahiya, Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Dahiya, DiVek
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com