टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' ने अपने कंटेंट की वजह से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. ये धारावाहिक अब भले ही ऑफ एयर हो गया हो, लेकिन इसके कैरेक्टर आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की बेटी को रोल में एक छोटी सी बच्ची नजर आती थी, जिसे रूही के नाम से जाना जाता था. इस कैरेक्टर को एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने निभाया था. रियल लाइफ में भी अधिकतर लोग उन्हें रूही के नाम से ही याद रखते हैं. रूही अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'ये हैं मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) की रूही यानी रुहानिका धवन अब सोशल मीडिया पर किसी सितारे की ही तरह एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने हैंडल पर एक से एक तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है. रुहानिका धवन को एडवेंचर का बहुत शौक है और ये बात उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद तस्वीरों के जरिए पता लगाया जा सकता है. 'ये हैं मोहब्बतें' में दर्शक रूही के किरदार को खूब पसंद करते थे. उन्होंने शो में इशिता और रमन भल्ला की बेटी का रोल किया था, जो दर्शकों के दिलों में उतर गया.
धारावाहित 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) में दिव्यांका त्रिपाठी ने इशिता तो करण पटेल ने 'रमन भल्ला' का रोल किया था. आज भी दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री को दर्शक याद करते हैं. वहीं रूही को शो में उनके परिजन रू के नाम से भी पुकारते थे. रुहानिका धवन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि छोटी सी रूही अब कितनी बड़ी हो चुकी हैं. रुहानिका के फैन बेस की बात करें तो वो किसी सितारे से कम नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं