विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2023

मां बनने के बाद बदल चुका है 'यहां मैं घर घर खेली' की स्वर्ण आभा का लुक, सुहासी धामी की लेटेस्ट तस्वीरें देख नहीं पहचान पाएंगे 'करण'

साल 2009 में आए टीवी सीरियल यहां मैं घर घर खेली की स्वर्ण आभा यानी एक्ट्रेस सुहासी धामी एक मां और पत्नी का फर्ज निभा रही हैं. हालांकि वह अपनी फिटनेस और स्टाइल का पूरा ख्याल रखती हैं.

मां बनने के बाद बदल चुका है 'यहां मैं घर घर खेली' की स्वर्ण आभा का लुक, सुहासी धामी की लेटेस्ट तस्वीरें देख नहीं पहचान पाएंगे 'करण'
यहां मैं घर घर खेली की स्वर्ण आभा यानी सुहासी धामी का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुहासी गोराडिया धामी एक समय में टीवी पर राज करती थीं. 'यहां मैं घर घर खेली', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'एक चाभी है पड़ोस में' जैसे शोज के साथ सुहासी टीवी का एक बेहद पॉपुलर चेहरा बन गई थीं. सुहासी अब पहले की तरह टीवी पर उतनी नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनकी ताजा तस्वीरों को देख आप हैरान रह जाएंगे, पहले की सुहासी और आज में काफी अंतर आ चुका है. आज वह एक मां और पत्नी का फर्ज निभाती हैं. लेकिन फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए अपना अपडेट शेयर करती रहती हैं. 

सुहासी धामी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं और एक्टिंग का शौक उन्हें शुरू से रहा है. उन्होंने ‘स्ट्रीट पाली हिल' नाम के सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की.

वरुण बडोला के साथ वह ‘सीरियल चाबी है पड़ोस में' में दिखी, इस कॉमेडी शो में सुहासी लीड रोल में थीं और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया. वरुण के साथ उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई. सीरियल 'यहां मैं घर घर खेली' में स्वर्ण आभा के किरदार से सुहासी और भी ज्यादा पॉपुलर हो गईं.

उन्होंने 'आज की हाउसवाइफ है सब जानती है', 'माय गोल्डन होम', 'होम स्वीट होम', 'रात होने को है' जैसे शोज में भी काम किया. सुहासी ने साल 2007 में अभिनेत्री दृष्टि धामी के भाई जयशील धामी से शादी कर ली और आज दोनों सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं.

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swarn abha Of 'Yahan Main Ghar Ghar Kheli', Suhasi Dhami, सुहासी धामी, Suhasi Dhami Serial, Suhasi Dhami Tv Serial, Suhasi Dhami Husband, Suhasi Dhami Sister-in-law, Yahan Main Ghar Ghar Kheli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com