विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2022

यार मेरा तितलियां वर्गा की सिंगर अफसाना खान बनी दुल्हन, पिया संग यूं शरमाते हुए क्लिक करवाईं तस्वीरें

अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं. ऑरेंज कलर के लहंगे में अफसाना काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

यार मेरा तितलियां वर्गा की सिंगर अफसाना खान बनी दुल्हन, पिया संग यूं शरमाते हुए क्लिक करवाईं तस्वीरें
यार मेरा तितलियां वर्गा की सिंगर अफसाना खान बनी दुल्हन
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं अफसाना खान अपनी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड थीं ये तो हमने बिग बॉस के घर में ही देख लिया था. वहीं अब यार मेरा तितलियां वर्गा की सिंगर यानी कि अफसाना की शादी उनके पिया यानी कि साज से हो गई है. इस दौरान उन्होंने कई फोटोशूट करवाए कई वीडियो भी वायरल हुईं. वहीं हाल ही में अफसाना ने शादी के जोड़े में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वे साज को सामने देख शरमाती हुई नजर आ रही हैं. 


अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं. ऑरेंज कलर के लहंगे में अफसाना काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वहीं पिया साज को देख वे शरमाती भी नजर आ रही हैं. बता दें कि दोनों के इस फोटोशूट पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं. उनके चाहने वाले लगातार उन्हें उनकी शादी की बधाइयां दे रहे हैं. 


बता दें कि अफासाना की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी वहां दिखाई दिए. हिमांशी खुराना, उमर रियाज, रश्मि देसाई, प्रिंस नरूला, राखी सावंत शादी में इंजॉय करते नजर आए. अफसाना के काम की बात करें तो उन्होंने तितलियां के अलावा बाजार, 855, कमाल करते हो जैसे हिट गाने गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afsana Khan, Afsana Khan Age, Afsana Khan Instagram, Afsana Khan Bridal Look, Afsana Khan Husband, Afsana Khan Wedding, Rashami Desai, Umar Riaz, Himanshi Khurana, Rakhi Sawant, Afsana Khan Withdraw Bigg Boss 15, Yaar Mera Titliyan Warga Singer, Yaar Mera Titliyan Warga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com