विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2023

12 साल बाद इतना बदल गई 'वो रहने वाली महलों की' सीरियल की रानी, रीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें देख रह जाएंगे डायहार्ड फैन

इन सालों में वो रहने वाली महलों की रानी यानी कि रीना कपूर भी काफी बदल चुकी हैं. एक नए टीवी शो में फिर नजर आ रही रीना कपूर अब पहले से भी ज्यादा ग्रेसफुल और हसीन नजर आती हैं.

12 साल बाद इतना बदल गई 'वो रहने वाली महलों की' सीरियल की रानी, रीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें देख रह जाएंगे डायहार्ड फैन
सीरियल इतनी बदल गई 'वो रहने वाली महलों की' की रानी यानी रीना कपूर
नई दिल्ली:

सहारा वन पर आने वाला शो, 'वो रहने वाली महलों की' टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है. ये शो साल 2005 में शुरू हुआ जिसमें रीना कपूर कभी रानी बनकर तो कभी परी बन कर पर्दे पर नजर आईं. इस शो के 1300 एपिसोड टेलीकास्ट हुए. साल 2011 तक रीना इसी शो का हिस्सा रहीं. तब से अब तक 12 साल का लंबा अरसा बीत चुका है. इन सालों में वो रहने वाली महलों की रानी यानी कि रीना कपूर भी काफी बदल चुकी हैं.

एक नए टीवी शो में फिर नजर आ रही रीना कपूर अब पहले से भी ज्यादा ग्रेसफुल और हसीन नजर आती हैं.

इस शो के बाद रीना कपूर अचानक तीन साल के लिए पर्दे से दूर हो गईं थीं. तीन साल के ब्रेक के बाद वो 'और प्यार हो गया' से पर्दे पर वापसी करने में कामयाब रहीं.

टीवी पर काम मिलने का रीना कपूर का सफर भी बहुत दिलचस्प है. रीना कपूर अपनी सहेली को ऑडिशन दिलाने के लिए मुंबई आईं थीं. डायरेक्टर ने उन्हें देख कर कहा कि वो काफी फोटोजेनिक दिखती हैं और ऑडिशन देने के लिए कहा. बस उसके बाद रीना कपूर को मुंबई से बुलावा आ गया. कुछ इक्के दुक्के सीरियल करने के बाद उन्हें वो रहने वाली महलों की सीरियल में काम करने का मौका मिला.

रीना कपूर एक बार फिर दमदार रोल के साथ पर्दे पर नजर आ रही हैं. इन दिनों में आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से नाम के सीरियल में काम कर रही हैं. इसमें वो भावना नाम की एक एम्पावर्ड वूमेन के रोल में दिख रही हैं.

ये भी देखें: शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reena Kapoor, Wo Rahne Wali Mahalon Ki Actress, रीना कपूर, Woh Rehne Waali Mehlon Ki, Woh Rehne Waali Mehlon Ki Actress, Woh Rehne Waali Mehlon Ki Reena Kapoor, Woh Rehne Waali Mehlon Ki News, Woh Rehne Waali Mehlon Ki Serial, Woh Rehne Waali Mehlon Ki Tv Serial, Reena Kapoor Serial, Hit Tv Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com