अगर आप किसी क्षेत्र में कुछ बड़ा और सफल मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ अलग करना ही होगा. आजकल हर कोई कुछ नया कर सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट लोगों तक पहुंचा रहा है. खासकर यूट्यूबर्स लोगों के दिलों में इन दिनों एक खास जगह बना रहे हैं. हाल ही में एल्विश यादव और फुकरा इंसान बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में नजर आए थे. एल्विश जहां शो के विनर रहे, तो वहीं फुकरा इंसान भी लोगों के दिलों पर छा गए. ऐसे में आज हम आपको एक और मशहूर यूट्यूबर से मिलवाने जा रहे हैं. इनका नाम अजय घुड़ाइया है, जो सोशल मीडिया पर अज्जू 0008 के नाम से फेमस हैं.
अजय घुड़ाइया उर्फ अज्जू 0008 का जन्म 1994 में गुरुग्राम के घाटा गांव में हुआ था. अज्जू को बचपन से ही लंबी दूरी की यात्रा करने का शौक था. वे 2014 से लगातार ट्रेवल कर रहे हैं. अजय ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज करवाए हैं. अज्जू 0008 के नाम धनुषकोडी से गुरुग्राम तक लगातार 46 घंटे तक ड्राइव करने का रिकॉर्ड है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
अजय घुड़ाइया उर्फ अज्जू को गाड़ियों का काफी शौक है. साल 2020 में अजय ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया, जिसका नाम उन्होंने अज्जू 0008 रखा. आज अजय के चैनल को लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं. अजय अपने ट्रेवलिंग एक्सपीरियंस को लगातार अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं