विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

कौन हैं प्रिया मग्गो? 'साथिया इश्क वे' से करेंगी डेब्यू, इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर प्रिया मग्गो एक बार फिर अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट 'साथिया इश्क वे' को लेकर सुर्खियों में हैं.

कौन हैं प्रिया मग्गो? 'साथिया इश्क वे' से करेंगी डेब्यू, इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर प्रिया मग्गो एक बार फिर अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट 'साथिया इश्क वे' को लेकर सुर्खियों में हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी प्रिय अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. उनका यह नया गाना खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें प्यार, रिश्तों और इमोशन्स की गहराई को खूबसूरती से दिखाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह ट्रैक दर्शकों को एक अलग ही रोमांटिक एहसास देगा.

'साथिया इश्क वे' को एक सॉफ्ट और इमोशनल रोमांटिक सॉन्ग के रूप में पेश किया जा रहा है. इस गाने में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि एक कहानी भी देखने को मिलेगी जो सच्चे प्यार और कनेक्शन को दर्शाएगी. मेकर्स का कहना है कि यह गाना उन लोगों को जरूर पसंद आएगा जो रिलेशनशिप की भावनाओं को गहराई से महसूस करते हैं. इसकी सिनेमैटिक स्टाइल और विजुअल ट्रीटमेंट इसे एक मिनी-फिल्म जैसा अनुभव देने वाला है.

यह प्रोजेक्ट फेमसरूट प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुआ है, जिसमें प्रोड्यूसर वैभव देव मिश्रा का अहम योगदान रहा है. पूरी टीम ने इस म्यूजिक वीडियो को एक प्रोफेशनल और फिल्मी अंदाज में बनाने की कोशिश की है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे जैसा अनुभव मिल सके. यही वजह है कि इस गाने को सिर्फ एक म्यूज़िक वीडियो नहीं, बल्कि एक विजुअल स्टोरी के रूप में पेश किया जा रहा है.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया स्टार्स अब केवल ऑनलाइन कंटेंट तक सीमित नहीं रह गए हैं. वे म्यूज़िक और फिल्मों की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. प्रिय मग्गो का यह प्रोजेक्ट इसी बदलते ट्रेंड की एक और मिसाल माना जा रहा है. फैंस इस गाने की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि 'साथिया इश्क वे' प्रिया मग्गो के करियर का अब तक का सबसे बड़ा हिट साबित हो सकता है. इसकी रिलीज डेट का ऐलान जल्द होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Maggo, Priya Maggo Song, Sathiya Ishq Ve, Priya Maggo Music Vide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com