टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता, जो एकता कपूर और स्मृति ईरानी के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सविता मनसुख विरानी के रोल में जानी जाती हैं. उन्होंने पति और एक्टर दर्शन जरिवाला से अलग होने के बारे में बात की. हॉटरफ्लाई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने दिल तोड़ने वाले उस किस्से को याद किया, जिसके कारण कपल अलग-अलग रहने लगा. साथ ही यह भी बताया कि शादी को कानूनी तौर पर खत्म करने का फैसला उन्होंने नहीं किया.
दर्शन जरीवाला खत्म करना चाहते थे शादी
अपरा मेहता ने खुलासा किया कि शोज में परफॉर्म करने के बाद जह वह अमेरिका से लौटी तो उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी पर दर्शन का फोन आया. उन्होंने कहा, मैं यूएसए में थी. उस दिन हमारी वेडिंग एनिवर्सरी थी और मैंने उन्हें वहां से कॉल किया. उन्होंने कहा, हमें बात करने की जरूरत है. मैंने सोचा, वह क्या बात करना चाहते हैं. मैं यूएसए से शो करने के बाद वापस लौटी. मैं तीन बजे पहुंची और 5 बजे तक गई और 7 बजे मेरी शिफ्ट थी और उन्होंने कहा, तुम जानती हो अपरा, हमें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि मेरे दिल में प्यार खत्म हो गया है. मैं तुमसे अब प्यार नहीं करता और तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो.

ये भी पढे़ं- दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी और यश के रोल पर दिया रिएक्शन, रामायण की सीता ने कहा- कर्ली बालों वाली सीता
अलग होने के बावजूद नहीं लिया तलाक
अपरा मेहता ने आगे कहा, वह झूले पर बैठकर सुबह चाय पी रहे थे और मैं बस अपनी शूटिंग के लिए निकल गई. उस दिन मुझे तीन बड़े सीन शूट करने थे. मैं सुबह 5 बजे ही अमेरिका से लौटी थी, इसलिए टेक के बीच-बीच में मुझे झपकी आ रही थी. बाद में दोपहर में, जब मैं पूरी तरह होश में आई तो मैंने सोचा, 'दर्शन ने अभी-अभी क्या कहा? उसका मतलब ऐसा तो नहीं हो सकता. और एक दिन वह घर से चले गए. वह हमारा घर था. वह चले गए. दरवाजे हमेशा खुले थे. वह वापस आ सकते थे. लेकिन मुझे यह भी पता है कि शायद वह न आए. मैं तुम्हें बता रही हूं, उसे मेरे जैसा कोई नहीं मिलेगा और मुझे उसके जैसा कोई नहीं मिलेगा. और हां, अलग-अलग रहते हुए भी हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं. हम आज भी एक-दूसरे की बात को पूरा कर सकते हैं.
कौन हैं अपरा मेहता के पति
अपरा मेहता के पति जाने माने बॉलीवुड एक्टर दर्शन जरीवाला हैं, जो गांधी, माय फादर, गुरु और अजब प्रेम की कहानी के लिए जाने जाते हैं. वहीं 1982 में उन्होंने अपरा मेहता से शादी की और कपल की एक बेटी है. दोनों 2003 से अलग रह रहे हैं. लेकिन 23 साल से उन्होंने तलाक नहीं लिया है.
ये भी पढे़ं- गुलजार ने “मौत” पर लिखी कविता, अमिताभ बच्चन की आवाज से पिरोया, बन गया 55 साल पुरानी फिल्म का आइकॉनिक सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं