स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' टीआरपी चार्ट्स में पिछले हफ्ते नंबर 2 पर रहा. वहीं धीरे धीरे शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इसी बीच मेकर्स द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल, सचिन और साइली की कहानी और देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया. परिवार की बदली किस्मत से फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आने वाले दिनों में शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. इसका खुलासा सचिन का किरदार निभा रहे कंवर ढिल्लों ने किया है.
अपकमिंग एपिसोड के लिए एक्साइटेड कंवर ढिल्लों ने कहा, उन्होंने कहा, "दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा! पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा. मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है. मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में शेयर किए लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो पूरा देशमुख परिवार वेस्टर्न और अमीर अंदाज में नजर आया था, जिसका प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ब़ड़ी बड़ी फैमिली में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं. देशमुख फैमिली की बदली चाल ढ़ाल आखिर क्या है इसका राज.
लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो उड़ने की आशा में परी परेश को तलाक देने और उससे शादी करने के लिए उकसाती हुई नजर आएगी. वहीं उसकी नजर परेश की प्रॉपर्टी पर रहेगी. जबकि सायली और सचिन पूरी कोशिश करेंगे की परी का सच सामने ला सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं