Udne Ki Aasha New Promo: उड़ने की आशा टीवी के टॉप 5 सीरियल्स में आता है, जिसमें मेकर्स सचिन और सयाली की कहानी में नए नए ट्विस्ट लाते हुए नजर आते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि रेणुका सयाली की ज्वैलरी तेजस को दे देती है क्योंकि उसे पैसों की जरुरत होती है. वहीं गिरवी रखने की बजाय तेजस ज्वैलरी को बेच देता है. हालांकि सचिन अपकमिंग एपिसोड में सच कुबूल करवाने के लिए रुह बाबा बनता हुआ नजर आएगा, जो कि भुल भलैया 3 में कार्तिक आर्यन ने निभाया था. इसका प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में शेयर किया है, जो फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा रहा है वहीं फैंस नया ट्विस्ट देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.
स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में रेणुका डरी हुई दिखाई देती है क्योंकि वह एक कुर्सी को अपने आप झूलते हुए देखती है. वह चिल्लाती है, जिससे सभी परिवार के सदस्य डरे हुए दिखाई देते हुए इकट्ठा हो जाते हैं. इसी बीच सचिन भूल भुलैया 3 से कार्तिक आर्यन के किरदार रूह बाबा के रूप में एंट्री करता है, और इसका समाधान खोजने निकल पड़ता है. सचिन का लक्ष्य उस अपराधी का पता लगाना है जिसने काले जादू का उपयोग करके सायली के गहने चुराए हैं. यह सीन रेणुका और तेजस को भयभीत कर देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बाबा सचिन आए हैं चोर को पकड़ने... घर में मच गया है हंगामा. क्या असली चोर होगा बेनकाब? इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, सचिन बाबा विद उनके स्वैग. दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे ज्यादा टीआरपी वाले स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा. तीसरे यूजर ने लिखा, कंवर हम बहुत एक्साइटेड हैं आपको सचिन बाबा के रोल में देखने के लिए. पांचवे यूजर ने लिखा, बेसब्री से इंतजार है इस एपिसोड की. सचिन बाबा की जय.
गौरतलब है कि लेटेस्ट एपिसोड में सचिन और सयाली परेशान हो जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि सोने की ज्वैलरी नकली है. हालांकि वह परिवार से छिपाने का फैसला करते हैं क्योंकि उनकी दादी का जन्मदिन होता है. हालांकि रिया की मां सच सामने ले आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं