एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दो पॉपुलर ट्विन सिस्टर्स सुरभि और समृद्धि मेहरा को हम सब चिंकी मिंकी के नाम से जानते हैं. दोनों ही खूबसूरत जुड़वा बहनें यूट्यूब और टॉक शोज़ पर अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और इन सिंक परफॉर्मेंस के चलते इंटरनेट पर राज कर रही हैं. कपिल शर्मा शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ट्विन सिस्टर्स सुरभि और समृद्धि इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने एक डांस वीडियो को लेकर छाई हुई हैं. ये डांस वीडियो अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इसमें दोनों खूबसूरत बहनों के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ चिंकी मिंकी ने किया डांस
अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग सेंस, ऑफ ह्यूमर और खूबसूरती के चलते सुरभि और समृद्धि मेहरा अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं. इन ट्विन सिस्टर्स की हूबहू शक्ल, मैचिंग ड्रेस, मैचिंग हेयर स्टाइल और एकदम हूबहू एक्सप्रेशंस देख कोई भी कंफ्यूज हो सकता है. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर चिंकी और मिंकी के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का एक डांसिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर खान चिंकी और मिंकी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने, ' फिर ना ऐसी रात आएगी' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों खूबसूरत जुड़वा बहनों के साथ मिस्टर परफेक्शनिस्ट का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है. बड़े ही रोमांटिक अंदाज में आमिर चिंकी मिंकी के साथ अपनी फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं.
सिनेमघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'
चिंकी और मिंकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर ये स्पेशल डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए चिंकी और मिंकी ने बड़े सरप्राइजिंग अंदाज़ में कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, 'वेट, क्या हमने आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा के इस खूबसूरत गाने पर डांस किया है'..वीडियो में जहां आमिर लाइट ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं चिंकी और मिंकी येलो कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में आमिर अपने रोमांटिक अंदाज में हमेशा की तरह हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं. वहीं सुरभी और समृद्धि के चेहरे से भी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. आपको बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है.
VIDEO: 'हिट द फर्स्ट केस' फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आईं सान्या मल्होत्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं