विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2023

Molkki: रातोंरात बंद हुआ टीवी का ये शो, एक महीने में ही इस कारण होगा ऑफ एयर!

कलर्स टीवी का सीरियल एक महीने में बंद होने की खबर सामने आ रही है. इसे सुनकर सीरियल मोलक्की के फैंस को गहरा झटका लगा है.

Molkki: रातोंरात बंद हुआ टीवी का ये शो, एक महीने में ही इस कारण होगा ऑफ एयर!
रातों रात बंद होगा कलर्स टीवी का ये सीरियल
नई दिल्ली:

कोरोना लॉकडाउन के बाद से सीरियल ऑफ एयर आम बात हो गई है. हालांकि इसका ज्यादात्तर कारण टीआरपी देखने को मिलता है. लेकिन अब कलर्स टीवी का सीरियल एक महीने में बंद होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी सीरियल मोलक्की - रिश्तों की अग्निपरीक्षा का सीजन 2 ऑफ एयर होने वाला है. वहीं हैरानी वाली बात यह है कि  13 फरवरी से शुरू हुआ यह शो एक महीने में ही बंद हो जाएगा, जिससे फैंस को गहरा झटका लगा है.

खबरों की मानें तो कास्ट और क्रू ने आखिरी एपिसोड के लिए पिछले रविवार को शूटिंग कर ली है, जो इस वीकेंड पर ऑन एयर होगा. वहीं शो के बंद होने का कारण की बात करें तो कहा जा रहा है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच टकराव के कारण यह फैसला लिया गया. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "हालांकि शो को इसकी कम रेटिंग के कारण बंद कर दिया गया है, यह प्रोग्रामिंग में बदलाव के कारण भी है."

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सूत्र ने कहा है, 'चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कई बार झड़पें हुईं. चैनल पर वर्तमान में पांच शो ऑन एयर हैं और एक और लाइन अप है. इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस नेटवर्क से और बजट मांग रहा था. हालांकि सीरियल के लीड स्टार्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

बता दें, मोलक्की के पहले सीजन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें एक्टर अमर उपाध्याय की लीड रोल में टीवी पर वापसी हुई थी. वहीं लीड एक्ट्रेस के रोल में प्रियल महाजन को फैंस का खूब प्यार मिला था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Molakki, Molakki Season 2, Molakki Season 2 Off Air, Molakki Season 2 Going Off, Molakki News, Molakki Serial, Molakki Serial Cast, Tv Serial, Tv Serial News, Tv News In Hindi, Vidhi Yadav, Colors Tv Show, Ndtv News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv Tv Serial News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com