बेशक ओटीटी के इस दौर में कंटेंट की कोई कमी नहीं है. हर उम्र और जायके का कंटेंट मौजूद है. लेकिन टीवी धारावाहिकों की दीवानगी आज भी कायम है. इनके फैन्स को अपने फेवरिट सीरियल में क्या हो रहा है, इसको जाने बिना चैन नहीं मिलता है. उनके फेवरिट कैरेक्टर्स के साथ क्या होने वाला है और उनकी जिंदगी में कौन सा नया मोड़ आएगा, इसके बारे में जानने का उनमें जबरदस्त क्रेज रहता है. इस सबके बीच कौन सा सीरियल टॉप पर है, यह भी जानना उनके लिए बेहद जरूरी होता है. बता दें कि लेटेस्ट लिस्ट में सबके लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मार ली है.
ऑरमैक्स ने 11 से 17 मार्च के टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है. यह रेटिंग ऑडियंस एंगेजमेंट के आधार पर होती है. ऑरमैक्स की इस लिस्ट में कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने नंबर वन पर खुद को कायम रखा है. इस कॉमेडी सीरियल का जनता के साथ कनेक्शन और छोटी-छोटी बातों पर हंसी-मजाक इसे जनता के बीच पॉपुलर बनाए हुए है. फिर तारक मेहता का उल्टा चश्मा को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं. (रेटिंग के लिए यहां क्लिक करें)
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ऑरमैक्स टॉप 10 सीरियल की लिस्ट की बात करें तो इसमें अगर पहले नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है तो दूसरे पर अनुपमा, तीसरे पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, चौथे पर द कपिल शर्मा शो, पाचंवें पर इंडियन आइडल 13, छठे पर गुम हैं किसीके प्यार में, सातवें पर नागिन 6, आठवें पर उडारियां, नौवें पर राधा मोहन और दसवें नंबर पर कुंडली भाग्य है. इस तरह टॉप 10 की इस लिस्ट में हर तरह का मसाला मौजूद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं